भाजपा नव नियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत: भाजपा की नींव को और मज़बूत करेंगे नए पदाधिकारी: भगत

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी के नैनीताल जिले के नव नियुक्त पदाधिकारियों ने आज कालाढुँगी विधायक बंशीधर भगत से मुलाकात की। नव नियुक्त पदाधिकारियों का विधायक श्री भगत के आवास पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में माल्यार्पण और मिष्ठान वितरण किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश महामन्त्री राजेन्द्र सिंह बिष्ट ने की। नवनियुक्त पदाधिकारी नवीन भट्ट जिला महामन्त्री, रंजन बर्गली जिला महामन्त्री, भुवन भट्ट मीडिया प्रभारी, लाखन निगल्टिया उपाध्यक्ष, प्रताप बोरा कोषाध्यक्ष, नीतिन राणा जिला मन्त्री, प्रतिमा जोशी जिला उपाध्यक्ष विनीत अग्रवाल जिला मन्त्री का स्वागत किया गया।
भाजपा विधायक बंशीधर भगत ने कहा कि संगठन को नये पदाधिकारियो द्वारा सही दिशा में ले जाने का कार्य किया जाएगा । भारतीय जनता पार्टी की नींव को मजबूत करने का कार्य किया जाएगा। सभी अनुभवी कार्यकर्ता है। पार्टी की रूपरेखा को भली-भाँति जानते हुए भारतीय जनता पार्टी को और मजबूत करने का काम करेंगे।
भाजपा प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र सिंह बिष्ट ने कहा कि संगठन में सभी को मजबूती के साथ अपने जिले का निर्वाहन करने की अहम जिम्मेदारिया नवनियुक्त पदाधिकारियों की दी गयी है। जिसका निर्वाहन पदाधिकारी अपनी पार्टी को मजबूत करने में बखूबी करेगे। हर बूथ से नये कार्यकर्ताओं को निकालकर भी लाएंगे और पार्टी संगठन को मजबूत करेंगे।
स्वागत कार्यक्रम में कमल नयन जोशी, सुरेश गोड़, श्री प्रमोद तोलिया, गणेश लाल साह, महेन्द्र नेगी, सुरेन्द्र मोहन नेगी, श्रीमती अल्का जीना, चन्दन बिष्ट, हेमन्त भट्ट, दीपक पाण्डे, कमल किशोर पाण्डे और संदीप कुकसाल आदि लोगा उपस्थित थे।

Ad
Ad