डीएसबी कैंपस नैनीताल: अध्यक्ष पद पर कांग्रेस समर्थित शुभम बिष्ट चुने गए अध्यक्ष

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल। कुविवि के डीएसबी कैंपस के छात्र संघ चुनाव में कांग्रेस समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी शुभम बिष्ट अध्यक्ष चुन लिए गए हैं। इसके अलावा सचिव राहुल नेगी ने अपने प्रतिद्वंद्वी को हराकर जीत दर्ज कर ली है। राहुल नेगी को 1469 पाकर 213 बोटो से चुनाव जीता।
बता दे कि डीएसबी परिसर में 5300 मतदाताओं में 2807 छात्र छात्राओं ने अपने मत का प्रयोग किया।
अध्यक्ष पद पर शुभम बिष्ट को 1192 मत मिले। इसके अलावा शुभम आर्य को 804 व मोहित पंत को 758 मत प्राप्त हुए। छात्रा उपाध्यक्ष पद पर
कु0 कंचन भट्ट ( निर्विरोध ) चुनी गई।उपाध्यक्ष पद पर निशान्त कुमार बाल्मिीकी ( निर्विरोध ) चुने गए हैं। सचिव पद पर प्रिंस गड़िया ने जीत हासिल की। उन्हें 1256 मत मिले।
सांस्कृतिक सचिव पद पर कु0 सिमरन पाण्डे (निर्विरोध ) चुनी गई। संयुक्त सचिव पद पर देवराज सिंह को 691
गौरव जोशी को 1452 व कुनाल कुमार आर्या 470 मत मिले।कोषाध्यक्ष पद पर
सन्तोष कुमार आर्या ( निर्विरोध )
विश्वविद्यालय प्रतिनिधि – दीपक दास को 1349 व कु0 स्वाती जोशी 1203 मित्र मिले। संकाय प्रतिनिधि पद के लिए
कला कार्तिक सिंह रावत ( निर्विरोध ) चुने गए। विज्ञान संकाय के लिए सुमित मौर्या ( निर्विरोध ) चुने गए।
चुनाव संपन्न कराने में प्रो.एचसीएस बिष्ट मुख्य निर्वाचन अधिकारी, प्रो. आर सी जोशी, प्रो ललित तिवारी प्रो.प्रदीप गोस्वामी , डॉ.गीता तिवारी, डॉ. आशीष तिवारी, डॉ.महेश आर्या आदि मौजूद रहे।

Ad
Ad