55 करोड़ की धोखाधड़ी कर फरार 50 हजार का इनामी ललित आखिर पकड़ा गया मुम्बई में

ख़बर शेयर करें -

पिथौरागढ़। अपराधी चाहे देश के किसी भी कोने में छिपा हो, पिथौरागढ़ पुलिस की गिरफ्त से बचना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन भी है। पिथौरागढ़ पुलिस ने एक ऐसे ही मामले का खुलासा किया है।
निवेश के नाम पर लोगों से लगभग 55 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने वाले 50 हजार के इनामी/ वांटेड अभियुक्त ललित पुनेठा को पिथौरागढ़ पुलिस ने मुम्बई से गिरफ्तार किया।
पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ महेश चन्द्र जोशी, पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन, परवेज अली एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़, मोहन चन्द्र पाण्डेय के पर्यवेक्षण में वांछित, फरार तथा इनामी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के तहत जनपद पुलिस द्वारा लगातार अपराधियों की गिरफ्तारी की जा रही है। जिस क्रम में अभियुक्त ललित पुनेठा पुत्र चन्द्र प्रकाश पुनेठा, निवासी- सिलपाटा पिथौरागढ़ व अन्य के विरुद्ध शेयर मार्केट इन्वेस्टमेंट, गैस एजेंसी एवं इंश्योरेंस इन्वेस्टमेंट के नाम पर लोगों से लगभग 55 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने तथा पैंसा वापस मांगने पर उन्हें सामाजिक रूप से प्रताड़ित करने/जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में कोतवाली पिथौरागढ़ एवं थाना जाजरेदवेल में विभिन्न धाराओं में अभियोग पंजीकृत किये गये थे, जो अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए बार-बार अपने ठिकाने बदल रहा था तथा काफी लम्बे समय से फरार चल रहा था। पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह द्वारा अभियुक्त ललित पुनेठा की गिरफ्तारी हेतु 50,000 रुपए का इनाम घोषित किया गया था।

अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा उपनिरीक्षक प्रकाश चन्द्र पाण्डे के नेतृत्व में एस0ओ0जी0 एवं कोतवाली पिथौरागढ़ की संयुक्त टीम* गठित की गई, जिस पर पुलिस टीम द्वारा सर्विलांस सैल की मदद से ठोस सुराग व सूचना संकलन करते हुए अभियुक्त के मिलने के सभी सम्भावित स्थानों पर लगातार दबिश दी गई, जिसके फलस्वरुप पुलिस टीम द्वारा 10 जनवरी को अभियुक्त ललित पुनेठा पुत्र चन्द्र प्रकाश पुनेठा, निवासी- सिलपाटा थाना/ जिला पिथौरागढ़, उम्र- 32 वर्ष को B10/7/4:4 Sec No-03 CBD बेलापुर नवी मुम्बई से गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय जूडिशियल मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी बेलापुर नवी मुम्बई से अभियुक्त का ट्रांजिट रिमाण्ड लेकर जनपद पिथौरागढ़ लाया गया। अभियुक्त के कब्जे से 03 मोबाइल फोन, 01 पासपोर्ट, 03 एटीएम कार्ड, 01 मेट्रो कार्ड, 01 पैन कार्ड, 01 लैपटॉप, आधार कार्ड एवं अन्य सामग्री बरामद हुई।
इस अभियोग में नामजद दूसरा मुख्य आरोपी जगदीश पुनेठा पुत्र चन्द्र प्रकाश पुनेठा, निवासी सिलपाटा पिथौरागढ़, जो अभियुक्त ललित पुनेठा उपरोक्त का भाई है, काफी लम्बे समय से फरार चल रहा है, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा 50000 रुपए का ईनाम रखा गया है। अभियुक्त जगदीश पुनेठा की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। ललित पुनेठा के खिलाफ कोतवाली पिथौरागढ़ में चार और, थाना जाजरदेवल में तीन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक महोदय के नेतृत्व में जनपद पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा उक्त अभियोगों में अब तक कुल- 13 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है, तथा अभियोग में नामजद अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। गिरफ्तारी टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ प्रकाश चन्द्र पाण्डे, उ0नि0क हेम चन्द्र तिवारी- प्रभारी एस0ओ0जी0, उपनिरीक्षक हीरा सिंह डांगी, कोतवाली पिथौरागढ़, महिला उपनिरीक्षक श्रीमती प्रियंका इजराल- प्रभारी साइबर/ सर्विलांस सैल, कांस्टेबल जितेन्द्र कुमार – एसओजी, कमल तुलेरा- सर्विलांस सैल, कुन्दन सिंह नेगी अस्कोट शामिल थे।

Ad
Ad