शब्बीर ने मनोज बन हरि सिंह से ठग लिए 99 हजार रुपए, अब मथुरा से गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ पुलिस ने 99,000 रुपए की धोखाधड़ी करने वाले अभियुक्त को उत्तर प्रदेश के मथुरा से गिरफ्तार किया है। उसे 41(क) सीआरपीसी का नोटिस जारी किया है।
पुलिस के अनुसार हरि सिंह, निवासी थल द्वारा थाना थल में तहरीर दी गई थी कि 8 सितंबर 2022 को एक अज्ञात फोन नम्बर से उन्हें कॉल आया, जिसने अपना नाम मनोज बताया। मनोज नाम का व्यक्ति वादी के घर में पूर्व में काम कर चुका है, जिस कारण वादी द्वारा मनोज को अपना परिचित समझकर उसके बैंक खाते में 99,000 रुपए गूगल पे के माध्यम से भेज दिए। इसके बाद 9 सितंबर 2022 को जब वादी द्वारा अपने पैंसे वापस मांगे गए तो उसने फर्जी क्रेडिट मैसेज भेजकर वादी के साथ धोखाधड़ी की गई। वादी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना थल में धारा 420 भादवि व 66D आईटी ऐक्ट के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन, परवेज अली के पर्यवेक्षण में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गयी। जिस पर उपनिरीक्षक अनिल कुमार, चौकी प्रभारी ओगला के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सुराग लगाकर साइबर सैल की मदद से अभियुक्त की लोकेशन आदि पता करते हुए प्रकाश में आये अभियुक्त शब्बीर पुत्र शमशेर, निवासी- देवसेरस थाना गोवर्धन जिला मथुरा को आज पुलिस हिरासत में लेकर धारा- 41(क) सी0आर0पी0सी0 को नोटिस दिया गया। अभियुक्त को समय से न्यायालय/ पुलिस के समक्ष प्रस्तुत होने की सख्त हिदायत दी गई।
अभियुक्त की पूरी पहचान शब्बीर पुत्र शमशेर, निवासी- देवसेरस थाना गोवर्धन जिला मथुरा है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अनिल कुमार चौकी प्रभारी ओगला, उपनिरीक्षक मनोज पाण्डे प्रभारी साइबर सैल, हेड कांस्टेबल हेम चन्द्र सिंह साइबर सैल, नयन गोयल थाना अस्कोट, विपिन ओली- साइबर सैल, मनोज कुमार- साइबर सैल शामिल थे।

Ad
Ad