कांग्रेस की युवा संकल्प यात्रा: रोजगार देने के नाम पर पेपर लीक करा रही है सरकार: यशपाल आर्य

ख़बर शेयर करें -

ऊधम सिंह नगर। उधम सिंह नगर जनपद की किच्छा विधानसभा में यूथ कांग्रेस के नेता अक्षय बाबा द्वारा रोजगार दो , युवा संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया था। इस यात्रा में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य एवं कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के पहुंचने पर कांग्रेस विधायक एवं कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर कर जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज भले ही केंद्र की सरकार हो या फिर राज्य की सरकार दोनों ही सरकारें युवाओं को रोजगार देने में पूर्ण रूप से विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि सरकारी विभागों में जो नौकरी निकल भी रही हैं, उनके भी पेपर लीक हो जा रहे हैं, लेकिन सरकार पेपर लीक करने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि आज उत्तराखंड में रोजगार के लिए युवा परेशान हैं। महंगाई और भ्रष्टाचार लगातार बढ़ रहा है। युवा, व्यापारी, किसान परेशान हैं। उन्होंने कहा कि अब राज्य व केंद्र सरकार के खिलाफ संघर्ष की जरूरत है।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता से वादा किया था कि प्रत्येक वर्ष दो करोड़ युवाओं को सरकार रोजगार देगी और महंगाई पर कंट्रोल करेगी। लेकिन केंद्र में सरकार आने के बात से देश में लगातार महंगाई बढ़ रही है और रोजगार के लिए युवाओं को दर-दर भटकना पड़ रहा है फिर भी सरकार युवाओं की तरफ ध्यान नहीं दे रही है।उन्होंने कहा कि आज देश का हर वर्ग सरकार से परेशान है और अब परिवर्तन करना चाहता है इसीलिए देश की जनता कांग्रेस पार्टी को बड़ी आशाओं के साथ देख रही है।
इस दौरान खटीमा विधायक भुवन कापड़ी, जसपुर विधायक आदेश चौहान ,नानकमत्ता विधायक गोपाल सिंह राणा, किच्छा विधायक प्रतिनिधि गौरव बेहड़, नगर पालिका अध्यक्ष दर्शन कोली, कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा, विनोद कोरंगा, संजीव कुमार सिंह, राजेश प्रताप सिंह, भूपेंद्र चौधरी,छोटू कोली,गुलशन सिंधी, जावेद मलिक, शिल्पी अरोरा, नजाकत खां,फजील खान, दुर्गेश गुप्ता, दानिश मलिक,तस्लीम रजा सलमानी, रिजवान अंसारी, भूपेंद्र नेगी एवं अन्य दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad