भाजपा बिन्दुखत्ता कार्यसमिति: केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी: चंदन बिष्ट

ख़बर शेयर करें -

लालकुऑ। भाजपा मण्डल बिंदुखत्ता (नैनीताल) की प्रथम कार्यसमिति में पार्टी की मजबूती पर जोर दिया गया। कार्यसमिति के मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी चन्दन बिष्ट ने कहा कि भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है, जहां कार्यकर्ता मुख्य भूमिका में होता है। यह जरूरी है कि कार्यकताओं को सरकार की योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाई जाए
भाजपा मंडल अध्यक्ष जगदीश पंत की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई कार्यसमिति में मुख्य वक्ता के रूप में चन्दन बिष्ट प्रदेश सह मीडिया प्रभारी उत्तराखंड ने कार्यसमिति को सम्बोधित करते हुए केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की चर्चा की। सांगठनात्मक रचना पर कार्यसमिति में विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहा जिस प्रकार डबल इंजन की सरकार देश एवं प्रदेश का निरंतर विकास कर रही उसी तरह प्रत्येक कार्यकर्त्ता का भी दायित्व हैं इन योजनाओं को आम जनमानस के साथ चर्चा करनी चाहिए। कार्यसमिति में संगठन के आगामी कार्यक्रमों एवं बूथ गठन एवं पन्ना प्रमुख, पन्ना समिति के गठन पर भी विस्तार से चर्चा की।
कार्यसमिति में मन की बात , जोशीमठ आपदा, सरल ऍप , केंद्र एवं प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं चर्चा हुई। कार्यसमिति में मंडल प्रभारी प्रमोद बोरा, मनीष पाल,प्रदेश कोषाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा प्रकाश आर्या, पूर्व अध्यक्ष नैनीताल दुग्ध संघ भरत नेगी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष कुंदन चुफ़ाल, देवेंद्र बिष्ट, राम सिंह पपोला, मंडल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक आदि उपस्थिति थे। कार्यक्रम में मण्डल की टीम व कई बरिष्ठ , कनिष्ठ लोगों की सहभागिता रही।

Ad
Ad