आकृति सोसाइटी की पहल: पूर्व शिक्षा मंत्री के जन्मदिन पर सम्मानित हुए समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 150 लोग

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। उत्तराखंड सरकार के पूर्व शिक्षा मंत्री वर्तमान में गदरपुर से विधायक अरविंद पांडे का हल्द्वानी शिव पार्वती बैंकट हॉल में आकृति सोसायटी हल्द्वानी द्वारा जन्म दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 150 लोगों को सम्मानित किया गया।
इनमें डॉक्टर प्रकाश पंत जगदंबा हार्ट केयर सेंटर हल्द्वानी, डॉ प्रदीप पांडे हड्डी रोग विशेषज्ञ मैट्रिक्स हॉस्पिटल,डॉक्टर सुशीला तिवारी हॉस्पिटल के नेत्र रोग चिकित्सा को सम्मानित किया गया। इसके अलावा शिक्षा के क्षेत्र में खेल के क्षेत्र में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया कार्यक्रम में विधायक अरविंद पांडे के अलावा पूर्व सांसद बलराज पासी, भाजपा नेता सुरेश तिवारी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष आनंद सिंह महानगर अध्यक्ष किशोर जोशी, नगर पालिका अध्यक्ष रेनू अधिकारी पूर्व ब्लाक प्रमुख शांति भट्ट,भाजपा नेता धर्मानंद तिवारी, गोविंद सिंह बगड़वाल आदि थे। कार्यक्रम का संचालन हेमंत बिष्ट बीएन भट्ट ने किया। इस अवसर पर विपिन, राजीव जायसवाल, उमेश आकृति संस्था के अध्यक्ष कुसुम अधिकारी, अंजू भट्ट सहित दर्जनों लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Ad
Ad