ब्लॉक प्रमुख का जनसंवाद: अफसरों को गांवों की समस्याओं को प्राथमिकता से हल करने के निर्देश

ख़बर शेयर करें -

भीमताल। भीमताल ब्लाक में आज भी जन संवाद दिवस आयोजित किया गया। ब्लाक प्रमुख डॉo हरीश सिंह बिष्ट ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। सम्बंधित अधिकारियों से गांव के हर वर्ग के ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने को कहा। साथ ही गांवों की ओर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। जनसंवाद दिवस के दौरान कृषि, समाज कल्याण , पेयजल, उद्यान, स्वजल, मनरेगा, सम्बंधित मुद्दे छाए रहे। इन विभागों से सम्बंधित अधिकारी उपस्थित थे। कुछ दिन पूर्व पशुपालन विभाग द्वारा जानवर बांटे गए थे। ब्लॉक प्रमुख ने दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए अच्छी नस्ल के जानवर बांटने को कहा। जिन ग्रामीणों को जानवर बांटे है, उनकी आय में बढ़ोत्तरी हो, भविष्य में भी इसका विशेष ध्यान रखा जाए। ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि वह स्वयं भी गांवों का निरीक्षण करेंगे। विभागों के कामों को मौके पर जाकर देखेंगे। समाज कल्याण विभाग द्वारा एक अप्रैल से ऑनलाइन आवेदन हो रहे हैं। 31मार्च से पूर्व जिन आवेदकों के फॉर्म जमा हुए हैं पात्र लोगों की पेंशन स्वीकृति व उनकी समस्याओं को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। कृषि विभाग द्वारा सिंचाई एव वायर फेंशिंग की सुविधाओः हेतु पात्र व्यक्तियों के चयन करने के निर्देश दिए, ताकि काश्तकारों की आय बढाई जा सके। अमृतपुर के ग्रामीणों ने पेयजल की समस्याओं से अवगत कराया। ब्लॉक प्रमुख ने सम्बंधित अधिकारियों को जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए। इस दौरान कमल गोस्वामी, मनीष गोनी, प्रधान लक्ष्मण गंगोला, पुरन भट्ट, मुन्ना लाल, प्रेम मेहरा, विपिन जंतवाल, उमेश पलड़िया, हेमा पलड़िया , धमेंद्र शर्मा, शोभा भट्ट, नवीन क्वीरा, कुंदन जीना , लक्ष्मी दत्त, हरीश पलरिया, दुर्गादत पलड़िया महेश्वर सिंह अधिकारी, चांद मोहमद अपर जिला समाज कल्याण अधिकारी , कृषि डॉo ममता जोशी, स्वजल जितेंद्र भास्कर, पशुपालन डा o आर ए दीक्षित , मनरेगा विभागीय अधिकारी ग्रामीण मौजूद रहे।

Ad
Ad