नगर निगम क्षेत्र में तीन और सड़कों का शिलान्यास, महापौर ने निर्माण की गुणवत्ता पर ध्यान देने पर दिया जोर

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। नगर निगम के महापौर डॉ जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला ने आज फिर कई सड़कों का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि उनका मकसद हर घर तक पक्की सड़क पहुंचाना है। इसके लिए युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है कहा कि स्थानीय लोग भी निर्माण कार्यो की गुणवत्ता पर ध्यान रखें।
नगर निगम हल्द्वानी काठगोदाम के वार्ड नं- 46 के मालती विहार में मनोज पाठक के घर से गिरीश चन्द्र तिवारी के घर तक सी.सी. (सीमेंटीकरण) द्वारा रोड का निर्माण कार्य (स्वीकृत लागत 24.83 लाख रुपए और दक्ष एनक्लेव में नीरज पाण्डे के घर से नवीन जोशी के घर तक सी.सी. (सीमेंटीकरण) द्वारा रोड का निर्माण कार्य स्वीकृत लागत 17.50 लाख रुपए का शिलान्यास किया। इसी तरह वार्ड नंबर 47 के कृष्णा विहार में हेम जोशी के घर से गिरीश चन्द्र जोशी के घर तक सी.सी. (सीमेंटीकरण) द्वारा रोड का निर्माण कार्य शुरु किया। यह सड़क लागत 43.60 लाख से बनेगी। शिलान्यास कार्यक्रम में नगर निगम हल्द्वानी काठगोदाम महापौर डॉ जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला के साथ कालाढूंगी विधायक प्रतिनिधि एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विकास भगत भी उपस्थित रहे।


इस अवसर पर कालाढूंगी विधायक प्रतिनिधि एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विकास भगत, वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज पाठक, बिठोरिया मण्डल अध्यक्ष सुरेश गौड़, अवर अभियंता महेंद्र सिंह बिष्ट, सहायक अभियंता नवल नौटियाल आदि समस्त स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही।

Ad
Ad