हाईकोर्ट की टिप्पणी के बाद जागेश्वर विधानसभा में कांग्रेसी आंदोलित, प्रर्दशन कर विधायक के पुतले फूंके

ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा। जागेश्वर विधानसभा के विकासखंड लमगड़ा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जागेश्वर विधानसभा के अनुसूचित जाति बाहुल्य क्षेत्र में विकास को रोकने से आक्रोशित होकर आज लमगड़ा चौराहे पर विधायक मोहन सिंह मेहरा का पुतला फूंका। कहा कि भविष्य में नियम कानून को मध्य नजर रखकर भविष्य में सही काम करें। कहा कि भाजपा सरकार लगातार संविधान व कानून की धज्जियां उड़ाकर काम करने का प्रयास कर रही है उसको इस देश में संविधान का सम्मान करते हुए माननीय न्यायालय की रोक दी गई है। कार्यक्रम में ब्लाक अध्यक्ष जिला महामंत्री दीवान सतवाल मल्ला सालम प्रभारी रमेश बिष्ट न्याय पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र बिलवाल, प्रधान धूरासंग्रौली दयाल पांडे, पूर्व कनिष्ठ प्रमुख लमगड़ा मोहन ढैला, दीपक मलाड़ा, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य मलाड़ी गोपाल बनौली, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य, विषन राम पूर्व प्रधान मलाड़ी चंदन राम मलाड़ी, नवीन कुमार धूरासंग्रौली, हिमांशु नगर कोटी पूर्व अध्यक्ष महाविद्यालय लमगड़ा विनोद कुमार पहौड़ा पान सिंह गौलाकोटी, चंदन सिंह गैलाकोटी, सुनील कुमार, मुकेश पांडे, लक्ष्मण आर्य, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य जीवन राम राजेंद्र प्रसाद छात्र संघ कोषाध्यक्ष रूपा देवी सागर नगर कोटी पंकज नगर कोठी हेमा देवी चंदन बिष्ट तुलसी देवी पुष्कर बिष्ट आदि उपस्थित थे।

उधर जैंती में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि जागेश्वर विधानसभा में गोविंद सिंह कुंजवाल के कार्यकाल में विकास की गाथा लिखा करती थी, आज उसी जागेश्वर विधानसभा के ही विकास कार्यों को रोककर क्षेत्र की जनता के हितों से खिलवाड़ करने वाले वर्तमान जागेश्वर विधायक मोहन सिंह मेहरा को माननीय उच्च न्यायालय द्वारा सत्ता का दुरूपयोग और अपने पद का गलत इस्तेमाल करने के लिए नोटिस जारी हुआ है।

आज जैंती में कांग्रेसजनों ने विधायक को विकास विरोधी बताते हुए पुतला दहन कर विरोध प्रकट किया। कहा कि भाजपा विधायक मोहन सिंह के द्वारा जिलाधिकारी को लिखकर काम को रोका गया है और विधायक के द्वारा विधायक के पद की गरिमा भी नहीं संभाली जा रही है। प्रर्दशन में ब्लॉक अध्यक्ष जैंती चन्दन सिंह बिष्ट, युवा कांग्रेस विधानसभा उपाध्यक्ष गोपाल मेहरा, न्याय पंचायत अध्यक्ष पुभाऊं रमेश बिष्ट, न्याय पंचायत अध्यक्ष चौखुरी मोहन सिंह कुंजवाल, प्रदीप बिष्ट, किशोर कुंजवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष जैंती केदार बोरा, पुस्कर रजवार, तिलोक बिष्ट, प्रेमबल्लब कांडपाल, गिरीश जोशी, हरीश जोशी, हेम चन्द्र जोशी, प्रताप राम, सूरज धानक, जगदीश धोनी, सुंदर जोशी, बिशन सिंह कुंजवाल, किशोर कुंजवाल, बहादुर सिंह नेगी, रणजीत सिंह, सुनील जोशी, यशवंत धोनी, पूरन सिंह, मदन सिंह, पान सिंह बिष्ट, समस्त कांग्रेसियों उपस्थित रहे।

Ad
Ad