ऑल इंडिया कराटे: रिनीशा लगाई स्वर्ण पदक की हैट्रिक चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। हल्द्वानी के मेहरा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स हल्द्वानी में हुई 16 वीं सिकाई ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में जय दुर्गा मार्शल आर्ट अकादमी की खिलाड़ी रिनीशा लोहनी ने शानदार प्रदर्शन किया। उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने भार वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया प्रतियोगिता का शुभारंभ मेयर जोगिंदर पाल सिंह रौतेला ने किया प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों के 500 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। यहां अवगत कराना है कि रिनिशा ने एक एक माह पूर्व ही खेलो इंडिया प्रतियोगिता में दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए थे। जिसके लिए रिनिशा को विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया गया था। 13 वर्षीय रिनिशा आर्यमन विक्रम बिरला स्कूल में कक्षा 7 की छात्रा है। वर्तमान में अंडर 14 की नेशनल चैंपियन है कोच विनोद लखेड़ा के कुशल मार्गदर्शन में रिनिशा ने आठवां गोल्ड मेडल जीता है। रिनिशा के पिता नवीन लोहनी रोडवेज आर आर एम ऑफिस काठगोदाम में कार्यरत है। रिनिशा की इस उपलब्धि पर अनेक गणमान्य व्यक्तियों और संस्थाओं द्वारा अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की गई हैं।

Ad
Ad