भक्तों के उत्साह ने बना दिया नया इतिहास: चारधाम तीर्थ यात्रियों की संख्या पहली बार 50 लाख के पार

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। चारधाम यात्रा ने इस साल सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इस साल भक्तों के उत्साह ने नया इतिहास बना दिया है। पहली बार तीर्थयात्रियों की संख्या पहुंची 50 लाख के पार पहुंच गई है। उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने कहा कि सुरक्षित चारधाम- हमारा प्रण, हमारा लक्ष्य, हमारा कर्तव्य है। इसी नारे के चलते सारे रिकॉर्ड टूट गए।
मुख्यमंत्री के निर्देशन में विश्वप्रसिद्ध चारधाम दर्शन हेतु देश-विदेश से आ रहे श्रद्धालुओं की सुगम यात्रा लिए उत्तराखण्ड पुलिस का अभियान जारी है। 16 अक्टूबर 2023 तक चारधाम दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या 50 लाख के पार पहुंच गयी है। इसके साथ ही लगभग 5 लाख 41 हजार वाहन भी चारधाम पहुंचे हैं। वर्तमान में रिकार्ड स्तर पर यात्री अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके हैं। यात्रा प्रारम्भ होने के बाद केदारनाथ धाम में लगभग 17 लाख 08 हजार, बदरीनाथ धाम में 15 लाख 90 हजार, गंगोत्री में 08 लाख 46 हजार, यमुनोत्री में 06 लाख 94 हजार, हेमकुण्ड साहिब में 01 लाख 77 हजार से अधिक श्रद्धालुओं द्वारा दर्शन किये जा चुके हैं। श्री हेमुण्ड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं।

पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड अशोक कुमार ने बताया कि उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा प्रत्येक स्तर पर तीर्थयात्रियों की हर सम्भव सहायता की जा रही है, जिससे उनके मन में देवभूमि की पवित्र आस्था के साथ ही उत्तराखण्ड पुलिस की सकारात्मक छवि की स्मृतियां भी अंकित हो रही हैं। हम सुरक्षित व निर्बाधित चारधाम यात्रा के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Ad
Ad