मुख्यमंत्री देर शाम खटीमा पहुंचे, लोगों से मुलाकात कर सुनी समस्याएं

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार की शाम खटीमा के लोहियाहेड कैंप कार्यालय पहुंचे। जहां सीएम ने लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण के लिए सरलीकरण समाधान, निस्तारण व संतुष्टि के आधार पर हल करने के निर्देश दिए।

लोहियाहेड कैंप कार्यालय में सीएम ने लोगों से हर समस्या का समाधान होने की बात कहीं। बता दें कि, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार (22 दिसंबर) की सुबह 9:35 बजे नगला तराई से कार से प्रस्थान कर 10 बजे राम रतन लाल भगवत सरन अटल उत्कृष्ट आदर्श राबाइ कॉलेज टनकपुर पहुंचेंगे।

खटीमा के लोहियाहेड कैंप कार्यालय में सीएम के साथ मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा, अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार जोशी, परियोजना निदेशक हिमांशु जोशी, उप जिलाधिकारी रविंद्र सिंह बिष्ट, मनीष बिष्ट आदि मौजूद थे।

Ad
Ad