बिहार की ई पत्रिका “कलरव लर्निंग जर्नल”का पिथौरागढ़ में हुआ ऑनलाइन लोकार्पण

ख़बर शेयर करें -

पिथौरागढ़। बिहार के बेगूसराय जिले के राजकीयकृत मध्य विद्यालय बीहट की ई पत्रिका “कलरव लर्निंग जर्नल” का जनता पुस्तकालय पियाना पिथौरागढ़ में ऑन लाईन लोकार्पण किया गया।
बच्चों में लिखने पढ़ने की संस्कृति को एक अभियान के रूप में संचालित कर रहे साहित्यकार कवि शिक्षक महेश चंद्र पुनेठा ने इस ई लर्निंग पत्रिका ‘ कलरव’ का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि बच्चों में लिखने पढ़ने की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न स्तरों पर कार्य हो रहा है। दीवार पत्रिका : एक अभियान इसी श्रृंखला की एक बड़ी कडी है।

Ad
Ad