प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का हुआ विस्तार, बिपिन नागलिया बने वरिष्ठ उपाध्यक्ष

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तराखंड की प्रदेश इकाई ने कार्यकारिणी के शपथग्रहण से पूर्व संगठन का विस्तार किया गया है ।
प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने प्रदेश महामंत्री प्रकाश मिश्रा एवं संरक्षक अनिल गोयल,कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद गोयल, कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल की सहमति पर संगठन में कुछ और रिक्त पदों पर नियुक्ति की है। प्रदेश कार्यकारिणी के विस्तार में प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हेतु संगठन के संस्थापक सदस्य बिपिन नागलिया देहरादून के साथ अन्य तीन पदों में प्रदेश मंत्री व प्रदेश संगठन मंत्री एवं संयुक्त महामंत्री पदों की घोषणा की गई है।
प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने बताया कि वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर बिपिन नागलिया (देहरादून), संयुक्त महामंत्री, सिद्धार्थ अग्रवाल (देहरादून), प्रदेश मंत्री कमलेश अग्रवाल (देहरादून), संगठन मंत्री
सुनील मैसुन (देहरादून) को मनोनीत किया गया है। बताया कि 25 दिसंबर को काशीपुर में प्रवेश कार्यकारिणी का शपथग्रहण समारोह होना सुनिश्चित हुआ है। पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण हेतु काशीपुर आने के लिए आमंत्रित किया गया है।

Ad
Ad