हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी बिठौरिया मंडल का लाभार्थी सम्मेलन आज संपन्न हुआ। फुलदेई बैंक्विट हॉल (कमलुवागांजा रोड) में भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश गौड़ की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा को और मजबूत करने का संकल्प लिया गया।
इस सम्मेलन में पूर्व दर्ज़ा राज्य मंत्री गजराज सिंह मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि हमारे देश को ऐसा नेतृत्व मिला है जो जनमानस की भावनाओं को भली-भांति परिचित हैं। संगठन और देश के कार्यों का लाभ जनता तक पहुंचाएं। जिससे हर कार्यकर्ता को आगे लाना है। नरेन्द्र मोदी और पुष्कर सिंह धामी लगातार विकास कार्यों के लिए प्रयत्नशील है। भारत को निरंतर विकास के ओर को ले जा रहे हैं।
हरिमोहन अरोरा ने कहा हमें संगठन को मजबूत करना है। लोगों से लगातार जनसंवाद करना है। गरीब पिछड़े वंचित को के लिए आगे आकर हमारे कार्यकर्ताओं ने काम करना है और संगठन को मजबूत बनाना है। मीडिया प्रभारी भुवन भट्ट ने कहा कि आज हमारे देश में ऐसा नेतृत्व मिला है जो की भारत के विकास पर लगातार अग्रणी है। महिलाओं के विकास जनता में बैठे अन्तिम छोर तक बैठे व्यक्ति तक हमारी योजनाओं को पहुंचाना और उनकी समस्याओं का समाधान करना हमारे कार्यकर्ताओं का कर्त्तव्य है। हम नेता क्षेत्रों के विकास के लिए बनाते हैं समाज के लिए हमें त्याग और समर्पण की भावना हमारे अंदर होनी चाहिए ।
योगेश रजवार ने संगठन की रूपरेखा को विस्तार से बताया। संगठन को मजबूत होने व अगामी चुनाव में संगठन को कैसे मजबूत कैसे करें यह कार्यकर्ताओं को समझाया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष बिठौरिया सुरेश गौड, पूर्व प्रदेश महामंत्री व पूर्व उत्तराखंड मंडी समिति अध्यक्ष गजराज विष्ट,योगेश रजवार, जिला संयोजक लाभार्थी प्रमुख सम्मेलन,मंडल प्रभारी हरिमोहन अरोड़ा, जिला मीडिया प्रभारी भुवन भट्ट, विनोद मेहरा मंडल महामंत्री दीपक सनवाल (मंडल संयोजक लाभार्थी सम्मेलन), दीपक बिष्ट, मंडल उपाध्यक्ष प्रवीण जोशी, लाखन बिष्ट, कंचन उप्रेती ,मंडल मंत्री के सी त्रिपाठी, मनोज जोशी, मोहित मिश्रा, दिगम्बर भोजक,आईटी संयोजक कौस्तुवानंद जोशी,सोशल मीडिया संयोजक सुनील जोशी(मंडल सह संयोजक), महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष चंपा नेगी , किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष भगवान देऊपा, निवर्तमान पार्षद सुरेंद्र मोहन नेगी, बीडी जोशी के साथ ही शक्ति केंद्र संयोजक व बूथ अध्यक्षों के अलावा कार्यकर्ता की उपस्थिति रही।






