बलात्कार से क्षुब्ध किशोरी ने जहर खाया, हालात गंभीर, आरोपी गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

खटीमा। ऊधमसिंह नगर जिले के खटीमा में शुक्रवार को 13 वर्षीय किशोरी के साथ पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया। इससे क्षुब्ध होकर उसने जहर गटक लिया। किशोरी को गंभीर अवस्था में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उससे दुष्कर्म करने आरोपित को मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक सत्रहमील पुलिस चौकी क्षेत्र के बनगवां गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी 13 वर्षीय पुत्री अपने घर के रास्ते में बीती एक फरवरी की देर शाम खड़ी थी। इसी दौरान उसके पड़ोस के एक युवक उसे जबरन पकड़कर साथ ले गया, और उसके साथ दुष्कर्म किया। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर उसकी खोजबीन की गई। तब वह गांव के रास्ते में मिली। किशोरी ने तीन फरवरी को अपनी मां को पड़ोस के युवक द्वारा किए गए गलत काम की जानकारी दी। बताया कि यह बात किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई है। इसी दौरान उसकी पुत्री ने लोकजाज के डर से घबराकर जहर गटक लिया। उसे गंभीर अवस्था में नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने बनगवां निवासी परवेश के विरुद्ध भारतीय दंड बलात्कार और पॉस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। रुद्रपुर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad