भाजपा विधायक का कांग्रेस पर हमला: जमानत जब्त होने की डर से चुनाव मैदान में आने को तैयार नहीं कांग्रेस नेता

ख़बर शेयर करें -

भीमताल। भीमताल के भाजपा विधायक राम सिंह कैड़ा ने कहा है कि लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस अभी भी नैनीताल लोकसभा सीट पर उम्मीदवार खड़ा करने की स्थिति में नहीं हैं। कांग्रेस नेताओं को पता है कि चुनाव में जमानत बचना मुश्किल है। यहीं कारण है कि सभी नेता चुनाव लड़ने को तैयार नहीं हैं।

विधायक राम सिंह कैड़ा ने भीमताल विधानसभा के धारी व रामगढ़ में भाजपा पदाधिकारीयों कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस बैठक में धारी मंडल व रामगढ़ मण्डल के भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों, शक्ति केंद्र सयोजक, बूथ अध्यक्ष व भाजपा कार्यकर्त्तांओं के अलावा तमाम जनप्रतिनिधि मौजूद थे। विधायक कैड़ा ने धारी व रामगढ़ के शीतला में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी को आगामी लोकसभा चुनाव में नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र (भीमताल विधानसभा क्षेत्र के चारों मंडलों) से सांसद अजय भट्ट को भारी मतों से विजयी बनाकर केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को और अधिक मजबूत बनाने का काम करना हैं। विधायक ने कहा कांग्रेस अभी तक अपना प्रत्याशी तक घोषित नहीं कर पाई पाई है। इस चुनाव कांग्रेस के प्रत्याशी की जमानत जब्त होगी! विधायक कैड़ा ने कार्यकर्ताओ जनप्रतिनिधियों को हर गाँव हर घर -घर जाकर सरकार की योजनाओं से लाभान्वित,लाभार्थी के संपर्क करने, जन जन तक सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं की जानकारी देने का आवाहन किया।।

विधायक ने कहा पूरे प्रदेश की लोकसभा सीटों को प्रचंड बहुमत से जीतकर प्रधानमंत्री के जनहितैषी-विकासवादी संकल्प को पूरा करने व विकासवाद की जीत सुनिश्चित करने का काम हम सब कर रहे है
बैठक में भाजपा विधानसभा प्रभारी गोपाल सिंह रावत, विस्तारक गिरीश जोशी, मंडल मंडल अध्यक्ष, प्रदीप बिष्ट,अंकित पांडेय,मंडल पदाधिकारी , समस्त मोर्चो के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र सयोंजक,और कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Ad
Ad