हल्द्वानी। हल्द्वानी के राजपुरा में नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लेकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी के चुनावी कार्यालय का कांग्रेस महानगर कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट, जिला महामंत्री मलय बिष्ट सहित समस्त कांग्रेसजनों ने फीता काट कर विधिवत उद्घाटन किया।
इस मौके पर कांग्रेस नेताओं ने पार्टी प्रत्याशी को भरी मतों से विजय दिलाने का संकल्प लिया। इस मौके पर हेमंत बगड़वाल, महानगर महिला अध्यक्ष मधु सांगुरी, शोभा बिष्ट, त्रिलोक बनोली, हेमंत साहू, विक्रम रंधावा, धर्मवीर, अनिल कन्नौजिया , राधा आर्य, प्रीति आर्या,विपिन गुप्ता, मीमांश आर्य, सौरभ भट्ट, कौशलेंद्र भट्ट, सूरज प्रकाश, गोविंद बगड़वाल, दीप पाठक, विनोद कुमार ,सुमित कुमार, सौरभ कुमार सहित सैकड़ों कांग्रेस जन उपस्थित थे।






