हल्द्वानी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 13 अप्रैल को हल्द्वानी को ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए जिम्मेदारी तय की गई है।
भारतीय जनता पार्टी सम्भाग कार्यालय में जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट की अध्यक्षता में हुई बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हल्द्वानी में एम बी इन्टर कालेज मैदान में होने वाली जनसभा पर चर्चा हुई। बैठक में योगी आदित्यनाथ के आगमन पर रैली की योजना रचना बनाई गई। इसके तहत अलग-अलग कामों के निमित्त कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक में लोकसभा प्रभारी बलवंत सिंह भोर्याल, लोकसभा संयोजक विवेक सक्सेना,रैली संयोजक तरुण बंसल, जिला महामंत्री रंजन बर्गली, आदि लोग मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने सभी से रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए जुट जाने को कहा।






