वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी के निधन से शिव सैनिक दुखी, शोकसभा कर दी श्रद्धांजलि

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। शिवसेना ने पूर्व विधायक और वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी के निधन पर दुख जताया है।
शिव सेना के रेलवे बाजार स्थित कुमाऊं मंडल कार्यालय पर शिव सैनिकों की एक शोक सभा आयोजित की गई। शोकसभा में उत्तराखंड सरकार के वन निगम के अध्यक्ष एव शिवसेना के पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री कैलाश गहतोड़ी के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। कैलाश गहतोड़ी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शिवसेना प्रदेश उपाध्‍यक्ष रूपेंद्र नागर ने बताया कि कैलाश गहतोड़ी के साथ उन्हें 10 वर्ष तक राजनीति और सामाजिक कार्य करने का अवसर मिला। कैलाश कैलाश गहतोड़ी ने, शिवसेना में प्रदेश संगठन मंत्री के रूप में कई वर्ष तक हमारे साथ संगठन हित के लिए कार्य किया। उन्होंने समाज के प्रति कार्य करने के लिए प्रेरित किया। वह हमेशा सभी के सुख दुख के साथी रहे हैं। निधन से संपूर्ण समाज को एक असीम क्षति हुई है ।
शोक व श्रद्धांजलि सभा में शिवसेना प्रदेश उपाध्‍यक्ष रूपेंद्र नागर, कुमाऊं मंडल अध्‍यक्ष हेमंत कुमार ,जिला अध्‍यक्ष नैनीताल त्रिलोक सिंह, महानगर अध्‍यक्ष सुनील गुप्‍ता, कुमाऊं मंडल सचिव सरजू प्रसाद पांडे, पदम पाल, जिला संगठन मंत्री अशोक सिंधी, जिला कोषध्यक्ष राजू गुप्ता ,प्रदेश महामन्त्री भोपाल सिंह कार्की, जिला सुरक्षा प्रमुख खीमानन्द बलसोनी. मंडल सचिव खेमराज साहू महानगर कार्याध्यक्ष मनोज गुप्ता ,महानगर उपाध्याय प्रमोद आर्य ,मीडिया प्रभारी अभिषेक कश्यप ,क्षेत्र प्रमुख रवि कश्यप ,लामाचौड़ प्रमुख सूरज आर्य ,कालाढूंगी विधानसभा प्रभारी मुकेश जोशी ,लालकुआं विधान प्रभारी चंदन राणा, भीमताल विधानसभा प्रभारी मुकेश बिष्ट, पंकज पुरोहित आदि शिव सैनिक सम्मिलित हुए।

Ad