सारथी फाउंडेशन ने स्कूली बच्चों को बांटी शिक्षक सामग्री, भविष्य में भी अभियान जारी रखने का संकल्प

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। लगातार चलने वाले अभियान के तहत आज फिर एक बार सारथी फाउंडेशन समिति के द्वारा बच्चों की शिक्षण सामग्री राजकीय प्राथमिक विधालय बमोरी मल्ली नगर क्षेत्र की प्रधानाचार्या श्रीमती चम्पा पुरोहित एवं श्रीमती दीपा जोशी की उपस्थिति में कक्षा एक से लेकर कक्षा पांच तक के बच्चों में वितरित की गई।
आज के कार्यक्रम में सर्वप्रथम स्कूली बच्चों द्वारा स्वागत गीत, कविताओं एवं श्लोक का पाठ किया गया।
सर्वप्रथम संस्था के संस्थापक संयोजक नवीन पंत एवं संस्था के सभी सदस्यों के साथ दीप प्रज्ज्वलन कर स्कूल प्रशासन का धन्यवाद देते हुए कहा कि सारथी गरीब बच्चों की पढ़ाई के लिए हमेशा आगे रहा है। हम इस मुहीम को लगातार जारी रखेंगे। हम यह भी सुनिश्चित करेंगे आगे कोई भी बच्चा शिक्षा के अभाव मै नहीं रहना चाहिए।
अपने सम्बोधन में संस्थापक सदस्य ज्ञानेंद्र जोशी ने कहा कि सारथी लगातार शिक्षा की मुहीम में अपना योगदान दे रहा है। इस दिशा में अभी कई महत्वपूर्ण कार्य करने हैँ।


तत्पश्चात प्रधानाचार्या चम्पा पुरोहित द्वारा संस्था का आभार प्रकट करते हुए कहा कि सारथी फाउंडेशन समिति द्वारा समय समय पर स्कूल पर आकर बच्चों को सामग्री वितरण कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया जाता है। उम्मीद जताई कि इसी तरह आगे भी बच्चों का उत्साहवर्धन करते रहेंगे। कार्यक्रम में नवीन पंत, ज्ञानेंद्र जोशी,मंजू सनवाल,पूजा पंत,हेमा जोशी,केतन जायसवाल,बबिता टकवाल,भावना पाण्डे,रंजना जोशी,सोना तिवारी, मोनिका सिंघल, संदीप, कुलदीप आदि की मौजूदगी रही।

Ad