उत्तराखंड में मजबूती के साथ निकाय चुनाव लड़ेंगी समाजवादी पार्टी, पहाड़ी जिलों में संगठन को मजबूत करने का संकल्प

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। समाजवादी पार्टी की कुमाऊँ मण्डल एवं नैनीताल जिले के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक में उत्तराखंड में निकाय चुनाव में सभी निकायों में चुनाव लड़ने का फैसला किया गया। तय किया गया कि पहाड़ी जिलों में पार्टी को मजबूत किया जाएगा।
यहां रामपुर रोड में एक वैकट हाल में आयोजित बैठक प्रदेश अध्यक्ष शम्भू प्रसाद पोखरियाल की अध्यक्षता में आयोजित की गयी है | विशिष्ठ अतिथि हाजी अब्दुल मतीन सिद्दीकी (प्रदेश प्रभारी) थे। सुरेश परिहार (उपाध्यक्ष ), एस. के . राय (कोषाध्यक्ष), संजय सिंह (प्रदेश महासचिव) उपस्थित रहे।
सभी पदाधिकारियों द्वारा आज के कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निकाय चुनाव तथा संगठन की मजबूती पर कार्यकर्ताओं से चर्चा का रहा। कार्यक्रम के माध्यम से पहाड़ी क्षेत्रों में समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य पहाड़ के मजबूत कार्यकर्ताओं को देने का फैसला किया गया। निकाय चुनाव में उत्तराखण्ड की सभी सीटों पर चुनाव लड़ाने की जिम्मेदारी प्रदेश प्रभारी हाजी मतीन सिद्दीकी एवं प्रदेश अध्यक्ष शम्भु प्रसाद पोखरियाल के देखरेख में व नैनीताल जनपद की सभी सीटे सुरेश परिहार , संजय सिंह , जिलाध्यक्ष सोमपाल सिंह , व ऊधम सिंह नगर व कुमाऊँ के अन्य जनपदों की सभी सीटो के लिये ओशियन यादव , मो. नदीम अख्तर , ललित भट्ट , भगवती प्रसाद त्रिकोटी , सुरेंद्र गुरंग ,मिकरानी , राजू यादव , श्रीमती बीना किशोर , श्रीमती जया ठाकुर , दीपा बुटोला , श्रीमती हीना यादव आदि के नेतृत्व को सौपते हुए मजबूती से चुनाव लड़ने के लिए प्रतिबद्ध किया | प्रदेश अध्यक्ष तथा कोषाध्यक्ष ने कहा निकाय चुनाव राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार पूरी मजबूती से लड़ा जायेगा | साथ ही सदस्यता अभियान में भी तेजी आएगी | इसके लिए कुमाऊँ से आये हुए सभी लोगों को अलग अलग क्षेत्रों की जिम्मेदारी दी जाएगी | मंच संचालन संजय सिंह ने किया। जिलाध्यक्ष सोमालियाई सिंह ने सभी का आभार जताया।

Ad
Ad