कौडार पशुपतिनाथ मंदिर में सांस्कृतिक मंच का लोकार्पण: विधायक कैड़ा ने भीमताल विधानसभा के मंदिरों को धार्मिक पर्यटन से जोड़ने का लिया संकल्प

ख़बर शेयर करें -

भीमताल। भीमताल के विधायक राम सिंह कैड़ा ने ओखलकांडा ब्लॉक के कौडार के पशुपतिनाथ मंदिर में विधायक निधि से बने नवनिर्मित सांस्कृतिक मंच का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार तमाम प्रयास कर रही है।
भीमताल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ओखलकांडा के ग्राम सभा कौडार में दर्जनों गांव के लोगों की आस्था से जुड़ा श्री पस्या पासलिग पशुपतिनाथ मन्दिर कौडार का प्रसिद्ध मंदिर है। क्षेत्र के लोग समय समय पर मन्दिर परिसर में पूजा पाठ, भागवत कथा, सास्कृतिक कार्यक्रम, भजन कीर्तन करते रहते हैं। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर क्षेत्र के लोगों द्वारा पशुपतिनाथ मंदिर के शिवलिंग पर जलाभिषेक कर पूजा अर्चना भी की जाती है। मन्दिर परिसर में मंच नही होने के कारण क्षेत्र की जनता को टैंट लगाकर कार्यक्रम करने पड़ते हैं। बरसात के समय ग्रामीणों को सांस्कृतिक कार्यक्रम व अन्य कार्यक्रमों को करने में परेशानियों का सामना करना पड़ता था। ग्रामीणों ने विधायक राम सिंह कैड़ा से पशुपति नाथ मंदिर की समीप एक सांस्कृतिक मंच बनाने की मांग की।

विधायक ने ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए विधायक निधि से संस्कृति मंच हेतु धनराशि स्वीकृत कर मंच का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद आज लोकार्पण किया। क्षेत्र की जनता ने विधायक राम सिंह कैड़ा का फूल मालाओं से स्वागत कर धन्यवाद दिया। विधायक ने कहा भीमताल विधानसभा क्षेत्र की प्रसिद्ध मंदिरों को विकसित कर पर्यटन से जोड़ने का मेरा प्रयास है। जिस दिशा में लगातार कार्य करने का प्रयास कर रहा हूं कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रधान मयंक कुडाई,बीडीसी सदस्य दीपक कुडाई, भगवन महाराज, चूड़ामनी, फुलारा, कीर्ति फुलारा, चंद्रशेखर कुडाई, जगदीश फुलारा, कान्ति कुडाई, गोपाल बिष्ट, हरीश चन्द्र फूलारा, गोविंद बल्लभ, बिशन दत्त फूलारा, मदन फूलारा, प्रेम बल्लभ कूड़ाई, हेम चन्द्र सहित आदि लोग मौजुद रहे।

Ad
Ad