हरियाणा विधानसभा चुनाव के प्रचार में जुटे भाजपा विधायक राम सिंह कैड़ा

ख़बर शेयर करें -

भीमताल। भीमताल के विधायक राम सिंह कैड़ा इन दिनों हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में प्रचार-प्रसार करने के लिए हरियाणा के प्रवास पर हैं। विधायक कैड़ा ने हरियाणा के गोहाना विधानसभा के गोहाना मण्डल के अंतर्गत नगर परिषद क्षेत्र में वरिष्ठ पार्टी नेताओं के साथ मुलाकात की। स्थानीय लोगों से संपर्क कर उन्हें केन्द्र व राज्य सरकार की नीतियों से अवगत कराया। आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। कहा कि पिछले वर्षो में हरियाणा में खासा विकास हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नेतृत्व विदेशों में भी भारत की ताकत का एहसास करा रहा हैं।

Ad
Ad