भवाली अल्मोड़ा नेशनल हाईवे पर गिर रहे हैं पत्थर, प्रशासन ने कैंचीधाम से क्वारब तक यातायात रोका

ख़बर शेयर करें -

कैंचीधाम/नैनीताल। भारी बारिश से पहाड़ी से लगातार पत्थर गिरने के कारण राष्टीय मार्ग संख्या 87 विस्तार (नया 109) कैंची धाम से क्वारब के मध्य रात्रि के समय से 14 सितम्बर 2024 तक पूर्ण रूप से बंद रहेगा। इसके चलते भवाली-अल्मोड़ा नेशनल हाईवे का यातायात का डायवर्जन किया जाएगा।
उपजिलाधिकारी कैंची धाम विपिन पंत ने बताया कि भारी वर्षा के कारण लगातार पत्थर गिरने से मार्ग में दुर्घटना की सम्भावना बनी हुई है, जिसे देखते हुये यातायात को कैंची धाम से क्वारब के मध्य रात्रि के समय शुक्रवार से 14 सितम्बर 2024 तक पूर्ण रूप से बन्द किया है।
उन्होंने कहा कि मोटर मार्ग बन्द होने की स्थिति में यातायात के वैकल्पिक मार्ग के रूप में भवाली से रामगढ होते हुए क्वारब मार्ग का प्रयोग किया जा सकता है।

Ad
Ad