
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ नगर निगम की पहली महापौर कल्पना देवलाल ने आज पद और गोपनीयता की शपथ ली। इस दौरान 37 पार्षदों को भी महापौर द्वारा शपथ दिलाई गई।
स्थानीय श्रीरामलीला मैदान निकट नगर निगम पिथौरागढ़ में नवनिर्वाचित बोर्ड का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ। जिसमें महापौर कल्पना देवलाल को जिलाधिकारी पिथौरागढ़ विनोद गिरी गोस्वामी ने शपथ दिलाई। पार्षदों को महापौर द्वारा शपथ दिलायी गयी। जिसमें 37 पार्षदगणों द्वारा शपथ ली गयी। सौरभ भण्डारी, नीरज जोशी, अनिल कुमार वर्मा अनुपस्थित होने के कारण शपथ नहीं दिलायी जा सकी।
बोर्ड गठन उपरान्त महापौर कल्पना देवलाल की अध्यक्षता में नगर निगम सभागार में बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। नवनिर्वाचित बोर्ड द्वारा आपस में परिचय प्राप्त कर शहर अन्तर्गत सफाई, विद्युत व्यवस्था, सीवर, नाले आदि की समस्या के सम्बन्ध में चर्चा की गयी। यथा संभव शीघ्र अतिशीघ्र समस्याओं के समाधान हेतु सम्बन्धित विभागों से समन्वय स्थापित कर निराकरण करने हेतु प्रस्ताव रखे गये।
बैठक में पार्षद श्रीमती हंसी प्रकाश, नवीन लाल वर्मा, त्रिलोक सिंह महर, श्रीमती नीतू टम्टा, राजेन्द्र कुमार, विक्रम वाल्मीकि, भूपेन्द्र सिंह कठायत, राहुल सिंह लुण्ठी, महेन्द्र कुमार, श्रीमती दीपशिखा मेहता, डेरिक बॉस्टन, मोहित चौसाली, श्रीमती ममता पाण्डेय, पृथ्वी राज सिंह, कमलेश चन्द, श्रीमती ललिता जोशी, कमलेश जोशी, नीरज कोठारी, रवीन्द्र सिंह विष्ट, श्रीमती ममता सौन, श्रीमती पुष्पा उप्रेती, पवन कुमार पाटनी, सुशील खत्री, करन सिंह, कृष्णा वर्मा, श्रीमती हेमा जोशी, श्रीमती शैरिन नगरकोटी, श्रीमती रेनुका जोशी माहरा, श्रीमती अंशु नागी, श्रीमती भावना कापड़ी, दिनेश कापड़ी, श्रीमती शोभा पुनेड़ा, रवि मेहता, श्रीमती जयंती सौन, विजेन्द्र सिंह महर, अनिल कुमार जोशी, प्रवीन सिंह उपरारी एवं कार्यालय अनुभाग प्रभारी/कर्मचारी उपस्थित थे। बैठक का संचालन सहायक नगर आयुक्त राजदेव जायसी द्वारा किया गया।








