एक देश, एक कृषि, एक टीम: विकसित कृषि संकल्प अभियान का समापन, किसानों को खेतों में जाकर बताया समाधान

ख़बर शेयर करें -

पिथौरागढ। जनपद के कनालीछीना व मूनाकोट विकासखंड के किसानों को सब्ज़ी और फलों के पौधों में कीड़ों, रोगों व जंगली जानवरों के कारण नुकसान उठाना पड़ रहा है। विकसित कृषि संकल्प अभियान के दौरान किसानों ने कहा कि कीड़े सब्जियों को बहुत नुकसान कर रहे हैं इससे किसान बहुत परेशान हैं।
इस अभियान में शामिल कृषि विज्ञान केंद्र, गैना, पिथौरागढ़ के विशेषज्ञ डा. अभिषेक बहुगुणा ने किसानों को जैविक और अजैविक कीट नाशकों के निर्माण और उनके उपयोग की जानकारी दी। उन्होंने जैविक तरीके से दशपर्णी अर्क तैयार करने की विधि बताई ताकि कीट पतंगों से सब्जियों और फलों को बचाया जा सके। डाक्टर बहुगुणा ने उन्नत प्रजाति के फलों के उत्पादन करने पर जोर दिया l
डा. बहुगुणा ने कनालीछीना ब्लॉक के पीपली, द्वालीसेरा, अस्कोट, ओझा मल्ला, बुंगाछीना, ख्वाॅकोट, पाली, उडई, बिसौनाखान मूनाकोट विकासखंड के गौरीहाट, मजिरकांडा, दिंगांस, मरसोलीभाट आदि ग्राम पंचायतों में किसानों को सब्जी, फल, फूल व औषधीय पौध उत्पादन की नवीनतम तकनीकों, कीवी उत्पादन, प्राकृतिक खेती एवं पॉलीहाउस के महत्व के बारे में तथा मशरूम उत्पादन के बारे में भी जानकारी दी l विकासखंड प्रभारी कनालीछीना मनीषा कापडी व विकासखंड प्रभारी मूनाकोट आशीष प्रकाश ने किसानों के मध्य कृषि से संबंधित योजनाओं के बारे में बताया व अश्विनी दयानंद ने उद्यान विभाग की योजनाओं के बारे मे किसानों को जानकारी दी l इस कार्यक्रम में विभिन्न गांव के ग्राम प्रधान, उप प्रधान, पूर्व प्रधान, कृषि व पशु सखी, प्रगतिशील किसान, महिला व पुरूष किसानों ने अच्छी संख्या में भागीदारी की। इस दौरान बैंक कर्मी, पशुपालन, डेरी, मत्स्य, वन विभाग के कार्मिकों ने अपने अपने विभागों की जानकारी एवं योजनाओं के बारे में बताया साथ ही इस अभियान में किसानों की विभिन्न समस्याओं का समाधान भी हुआ वैज्ञानिकों ने किसानो के खेत में जाकर भी फसल निरीक्षण कर समस्याओं का समाधान बताया l इसी के साथ जनपद में संचालित विकसित कृषि संकल्प अभियान का समापन हो गया है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad