हल्द्वानी। संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम ने 332 दिन तक नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2025 की मांग को लेकर आंदोलन के दौरान 52000 पौधों का रोपण किया। जिसका नाम लांगेस्ट कैंपेन टू प्लांट सैपलिंग इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हो गया। पूरे देश में प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी के नेतृत्व में उनके संगठन का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज होने पर सभी कर्मचारियों में खुशी का माहौल है।
महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी के नेतृत्व में 3 जुलाई 2024 से राज्य ही नहीं अपितु पूरे देश में एक अनूठा अपनी मांगों को लेकर पौधा रोपण आंदोलन किया गया। जिसमें कर्मचारियों के माध्यम से समूचे उत्तराखंड में कुमाऊं मंडल व गढ़वाल मंडल विकास निगम की इकाइयों के परिसर में पौधों का रोपण किया गया। समय-समय पर ज्ञापन के साथ पौधा।। के तहत पौधा रोपण किया गया । विवाह समारोह, जन्मदिन, सालगिरह, विदाई समारोह जनप्रतिनिधियों, मंत्रीगणों, नौकरशाह सहित शुभ अवसरों पर पौधारोपण कर आंदोलन से जोड़ा गया। इस पौधा रोपण आंदोलन की सराहना यात्रियों पर्यटकों सहित सभी के द्वारा की गई।गुरुरानी ने कहा कि निगम के कर्मचारियों ने अपने कार्यों के साथ-साथ उपभोक्ताओं व पर्यटकों को सारी सुविधाएं दी और खाली समय पर पौधारोपण करते हुए अपनी मांग को शासन तक पहुंचाया। शासन स्तर पर कई वार्ता हुई समस्याओं का समाधान हुआ। जिसमें कुमाऊं मंडल विकास निगम के पूर्व प्रबंध निदेशक डॉ संदीप तिवारी द्वारा निगम में ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए वेतन की बढ़ोतरी व कई समस्याओं का समाधान किया। कई समस्याएं अभी दोनों निगमों के वर्तमान प्रबंधन की लेट लतीफे के कारण रुकी हैं ।और सबसे प्रमुख मुद्दा नियमितीकरण नियमावली का है। जिसमें सरकार द्वारा कैबिनेट में भी प्रस्ताव पारित कर दिया गया है माननीय न्यायालय द्वारा भी निर्णय दे दिया गया है। लेकिन अभी तक उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई ।उन्होंने कहा कि निगम के कर्मचारियों ने 1000 फीट की ऊंचाई से लेकर 18000 फीट की ऊंचाई तक कार्य करते हुए सरकार के हर निर्णय का पालन किया है। कुमाऊं मंडल व गढ़वाल मंडल विकास निगम की कार्य प्रवृत्ति अन्य विभागों से अलग है। उन्होंने मुख्यमंत्री से निवेदन किया है कि दोनों निगमों के कर्मचारियों ने प्रकृति संरक्षण का सराहनीय कार्य किया है इसकेएवज में निगम के कर्मचारियों का।वन टाइम सेटलमेंट।।। के तहत नियमितीकरण किया जाए। इस संबंध में शीघ्र ही मुख्यमंत्री से देहरादून में वार्ता की जाएगी। उन्होंने कुमाऊं मंडल व गढ़वाल मंडल विकास निगम के सभी कर्मचारियों विशेष रूप से पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ के कर्मचारियो जिन्होंने पौधा रोपण आंदोलन को सफल करते हुए देश में एक नजीर प्रस्तुत की है । आभार व बधाई दी है।।जिसमें उनका संगठन ही पूरे देश में एकमात्र संगठन है जिसका नाम।।। इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड।।। में दर्ज हुआ है। दिनेश गुरु रानी के नेतृत्व में हुए इस उपलब्धि के लिए राज्य के सभी संगठनों ने बधाई दी है।
इधर दिनेश गुरु रानी ने कहा कि निगम के कुछ कर्मचारी निगम प्रबंधन को गुमराह करते हुए उनके पौधारोपण कार्यक्रम को असफल करने का प्रयास कर रहे हैं । इन पर्यावरण विरोधियों को शीघ्र ही बेनकाब किया जाएगा।
मंजिल मिले ना मिले यह तो किस्मत की बात है।
पौधा रोपण रोज करेंगे जब तक भोलेनाथ का साथ है।इस स्लोगन के साथ कार्य करेंगे, साथ ही यात्रियों को स्लोगन, देवभूमि में पर्यटक बनकर आईए पौधारोपण कर पर्यावरण मित्र बनकर जाइए ।के तहत यह कार्यक्रम जारी रहेगा।


















