8 सितंबर को उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय रुद्रपुर में प्रस्तावित धरना प्रदर्शन को सफल बनाने का संकल्प लिया

ख़बर शेयर करें -

8 सितंबर को उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय रुद्रपुर में प्रस्तावित धरना प्रदर्शन को सफल बनाने का संकल्प लिया,

जसपुर ,भारतीय किसान संघ द्वारा प्रस्तावित 8 सितंबर को संपूर्ण देश के सभी जिला मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन को सफल बनाने हेतु संगठन मंत्री ने उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद की जसपुर तहसील के गांव देवीपुरा महुआडाबरा जसपुर प्रीत नगर डैम भोगपुर और सन्यासियों वाला सहित आधा दर्जन गांव में  संपर्क किया,

संगठन मंत्री सुकर्मपालसिहराणा ने भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ताओं से जो भारतीय किसान संघ के 4 मार्च 1979 के स्थापना से ही लाभकारी मूल्य के मुख्य उद्देश्य को केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा कि हर किसान को फसल की लागत को ध्यान में रखकर जिसमें डीजल बिजली बीज खाद कृषि यंत्र मजदूरी जमीन की कीमत का व्याज और परिवार के हर सदस्य की दैनिक मजदूरी जोड़कर उस पर 25% अथवा 50% लाभ जोड़कर कृषि विशेषज्ञ कृषि वैज्ञानिक तथा मानता प्राप्त किसान संगठनों के प्रतिनिधियों की राय लेकर तब मूल्य घोषित किया जाए तो उसे फसल का लाभकारी मूल्य कहेंगे जो किसान संघ स्थापना के समय से ही बराबर उठा रहा है,

इसके साथ साथ तीनों कृषि कानूनों में संशोधन की मांग भी शामिल रहेगी ,जो कृषि कानूनों में खामियां हैं, उन्होंने शीघ्र संशोधन किया जाए ,

इसके अलावा भारतीय किसान संघ के संगठन मंत्री श्री राणा ने गन्ना नगला उर्फ करने वाला में गन्ने की फसल की नर्सरी बोते समय किसान संघ के कार्यकर्ताओं चौधरी नृपेंद्र सिंह ,चौधरी संजीव कुमार ,राजीव पाल सहित दर्जनों लोगों को देसी गाय आधारित प्राकृतिक खेती अपना कारण रासायनिक खादों के बहिष्कार का संकल्प लिया और हर परिवार में देसी गाय पालिका भवन किया संगठन मंत्री श्री राणा ने किसानों से 10 किलो गोबर 10 लीटर गोमूत्र आधा किलो गुड़ आधा किलो बेसन एक मुट्ठी मिट्टी पीपल के पेड़ अथवा बरगद के पेड़ के नीचे की मिट्टी जहां रासायनिक खाद ना पड़ा हो और जिसके नीचे पशु बैठते हो एक प्लास्टिक का बर्तन जिसमें 200 लीटर पानी आ जाए ,

यह सब उसमें डाल दो और पहले 2 दिन सुबह दोपहर शाम 5 मिनट के लिए लकड़ी से चलाना है 3 दिन बाद तरल रूप में यह 1 एकड़ का खाद जब खेत में पानी लगाते हो अथवा पलेवा करते हो जब यह तरल रूप में प्रयोग करना है ,

इस मौके पर  नितेंद्र सिंह , पवन कुमार, रविंद्र कुमार, महिपाल सैनी, जितेंद्र कुमार ,महेंद्र सिंह, मास्टर धर्मपाल सिंह ,राजू कुमार, विक्रम सिंह मौर्य आदि ने 8 सितंबर को उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय रुद्रपुर में प्रस्तावित धरना प्रदर्शन को सफल बनाने का संकल्प लिया,

Ad
Ad