कालाढुंगी विधानसभा में बन रही सङकों की गुणवत्ता की शिकायत पहुंची मुख्यमंत्री के पास, अब होगी जांच

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। हल्द्वानी से लगी कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र में बन रही सडकों गुणवत्ता को लेकर आजकल लोक निर्माण विभाग भाजपा के निशाने पर है। पहले विधायक प्रतिनिधि विकास भगत ने गुणवत्ता पर सवाल उठाए थे। अब कालाढूंगी क्षेत्र के भा जपा नेता सङक निमाॅण की गुणवत्ता की जांच की मांग को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की है।
भाजपा नेताओं का एक प्रतिनिधि मंडल आज विधानसभा देहरादून में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिला शिष्टमंडल ने मुख्यमंत्री को कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र में बन रही सड़कों में घटिया सामग्री लगाने की जानकारी दी। कहा कि सड़कें तो बनाई जा रही हैं, दर्जनों सड़कें ऐसी हैं जो बनने के 15 दिन के अंदर ही उखड़नी शुरू हो गई है। जिन स्थानों में सड़क बन रही हैं उन क्षेत्रों के लोग काफी नाराज है। कई बार लोगों ने इनकी शिकायत भाजपा नेता सुरेश तिवारी से की। इसी संदर्भ में आज मुख्यमंत्री को एक पत्र देकर उक्त सड़कों की जांच कराए जाने की मांग की गई। मुख्यमंत्री को बताया करोड़ों रुपया देकर प्रदेश सरकार सड़कों का निर्माण कर रही है। सरकारी पैसे का दुरुपयोग किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने विषय की गंभीरता को समझते हुए तत्काल जांच के आदेश दे दिए हैं। साथ ही कोटाबाग ग्राम केसाबंगर व मुशाबंगर से बजूनियाहल्दू मार्ग बनाने का माग पत्र भी सौपा।मुख्यमंत्री से मिलने वाले शिष्टमंडल में भाजपा नेता सुरेश तिवारी के अलावा हल्द्वानी क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता योगेश जोशी भाजपा मंडल उपाध्यक्ष यमुना प्रसाद जोशी ग्राम प्रधान जयपुर पाडली कमल पढ़लिया कमल जोशी पूर्व छात्रसंघ सचिव योगेंद्र बिष्ट कमल भट्ट मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Ad
Ad