कांग्रेस के विकास का मतलब अपने लोगों को फायदा पहुंचाना: भाजपा का बूथ सत्यापन अभियान

ख़बर शेयर करें -

अल्मोङा। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व जागेश्वर विधानसभा सीट से पार्टी के पूर्व प्रत्याशी सुभाष पांडेय ने कहा है कि भाजपा कार्यकर्ता बूथ को मजबूत करने के लिए जुट जाएं। कहा कि पार्टी का नारा है कि बूथ जीता तो चुनाव जीता, इसे साथॅक किया जाना चाहिए।
श्री पांडेय ने जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के लमगडा मंडल के भांगादेवली बूथ पर सत्यापन कार्यक्रम में सहभाग किया।तत्पश्चात एैरोली ,हटपल्ला,दुर्गानगर आदि क्षेत्रों में स्थानीय जनता से जनसंम्पर्क किया व बैठकों में स्थानीय जनता व
कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि आज केंद्र और, प्रदेश सरकार के कामों विपक्षी बौखलाहट में हैं। अब भाजपा के खिलाफ झूठी बयानबाजी पर लगे हैं। कहा कि कांग्रेस सत्ता का अपने लोगों को लाभ पहुंचाना जानती है। आज भाजपा ने हर वर्ग के लिए काम क, दिखा दिया कि वह सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास पर ल करती है। उन्होंने पार्टी की रीति नीति एवं केंद्र और राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे जनकल्याणकारी कार्यों को हर व्यक्ति तक पहुचाने पर जोर दिया। कहा कि सभी को इनका लाभ लेना चाहिए ।बैठक व भ्रमण कार्यक्रम में मंडल उपाध्यक्ष केशव राम,शक्ति केन्द्र प्रभारी हेम पान्डे,प्रधान मनोज मेलकानी,राजन सिंह
,उमेद सिंह,प्रताप सिंह,गोविन्द बिष्ट ,खडक सिंह,प्रकाश जोशी,तारा बजेठा ,दुलप सिंह ,कुवर सिंह ,बहादुर सिंह ,भुवन चन्द्र ,राम सिंह ,हयात राम ,जगदीश तिवारी ,सहित बूथ के सभी सदस्यगण व मातृ शक्ति उपस्थित थी। उन्होंने स्थानीय लोगों से भी संपर्क किया।

Ad
Ad