उपनल कर्मियों ने दी संघर्ष की धमकी, कहा बंध कल देंगे उपनल कमियों का भतीॅ दफ़्तर

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। उपनल कर्मचारियों के संयुक्त मोर्चा के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आ श्री राय बहादुर स्व हरिप्रसाद टम्टा पार्क तिकोनिया से जिलाधिकारी कार्यालय तक रैली के निकाली गई। संगठन ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। ज्ञापन में उपनल कर्मचारियों ने अपनी वर्षों से लंबित जायज मांगों को लागू करवाने के संबंध में अवगत कराया है। नैनीताल जिले में कार्यरत प्रत्येक विभाग के उपनल कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार में प्रतिभाग किया। उपनल कर्मचारी द्वारा कहा गया कि यदि राज्य सरकार को भी हमारी मांगों पर सकारात्मक में नहीं देती है तो अक्टूबर माह में पूर्ण रुप से अनिश्चितकालीन हड़ताल में चले जाएंगे, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन और सरकार की होगी। कहा कि उच्च न्यायालय नैनीताल श्रम न्यायालय के आदेशानुसार उपनल कर्मचारियों को समान कार्य समान वेतन तथा नियमितीकरण हेतु नियमावली बनाई जाए। विभिन्न विभागों से हटाए गए कर्मचारियों की बहाली की जाए तथा तत्काल वेतन वृद्धि की जाए। जनपदों पर उपनल कर्मचारी कार्य कर रहे हैं उन पदों पर राज्य सरकार द्वारा सर्वोच्च न्यायालय योजित बिशेष याचिका में अंतिम आदेश पारित होने तक उपनल कर्मियों के पदों पर भर्ती न की जाए अर्थात राज्य सरकार द्वारा की जा रही नई भर्तियों में उपनल से कार्यरत कार्मिकों के पदों पर रिक्त में दर्शाया जाए। जिन विभागों द्वारा कतिपय कारणों से उपनल कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त की गई तदोपरांत कर्मचारी को पुनः विभाग में सेवायोजित किया गया है उन उपनल कर्मचारियों की बीच की अवरुद्ध सेवाओं को काल्पनिक रूप से निरंतर सेवा मैं परिवर्तित किया जाय। सेवा के दौरान किसी उपनल कर्मचारी की दुर्घटनावश निधन होने की दशा मैं कर्मचारी को 20 लाख की बीमा एवं आश्रित को नौकरी का लाभ दिया जाय !आज उपनल कर्मचारी संयुक्त मोर्चा बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय हुआ दिनांक 7 सितंबर 2021 को हल्द्वानी उपनल कार्यालय को बंद कराया जाएगा पदाधिकारियों के द्वारा कहा गया कि उपनल से हटाए गए कर्मचारियों की बहाली नहीं हो रही है जबकि नए लोगों को नियुक्तियां दी जा रही हैं उपनल की सभी विज्ञप्ति वेबसाइट पर नहीं दिखाई जा रही गोपनीय रूप से नए कर्मचारी को नियुक्ति दी जा रही है। रैली में मनोज जोशी, रमेश शर्मा, पूरन भट्ट, गणेश गोश्वामी, तेजा बिष्ट, ललित उपाध्याय, हर्षवर्धन लोहनी, दीप जोशी, गणेश पुरोहित, संजय पांडे, विनोद जोशी, सूंदर नैनवाल, मुकेश भट्ट, सुरेंद्र भनवाल आदि शामिल हुए।

Ad
Ad