छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के पिता नंदलाल बघेल गिरफ्तार, ब्राहमण समाज पर की थी विवादित टिप्पणी, भूपेश बघेल ने दिए थे एफआईआर के निर्देश

ख़बर शेयर करें -

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रायपुर पुलिस ने नंद कुमार बघेल को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। एफआईआर दर्ज होने के बाद ही माना जा रहा था कि उनकी गिरफ्तारी हो सकती है। ब्राह्मण समाज के खिलाफ विवादित टिप्पणी को लेकर रायपुर के डीडी नगर पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया था।
बता दें कि लखनऊ में नंद कुमार बघेल ने ब्राह्मण समाज के खिलाफ विवादित टिप्पणी की थी। इसके बाद इस समाज के लोगों में आक्रोश था। रायपुर पुलिस एफआईआर दर्ज होने के बाद ही उनकी गिरफ्तारी के लिए निकल गई थी। दिल्ली से उन्हें गिरफ्तार कर पुलिस रायपुर लेकर पहुंच गई है। फिलहाल उन्हें मीडिया से दूर रखा गया है। लखनऊ से पहले भी नंद कुमार बघेल ने ब्राह्मणों के खिलाफ विवादित टिप्पणी की थी।
सीएम भूपेश बघेल ने दिए थे पिता के खिलाफ एफआईआर के निर्देश
दरअसल, पिता के खिलाफ शिकायत के बाद सीएम भूपेश बघेल ने ही पिता पर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा कि पिता के रूप में उन्हें पूरा सम्मान, लेकिन माहौल बिगाड़ने वाले लोगों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सीएम बघेल ने कहा था कि कानून सब के लिए बराबर है, चाहे मेरे पिता ही क्यों न हों।

Ad
Ad