*इंदिरा विकास संकल्प यात्रा: अब खोखले नारों पर विश्वास नहीं, रोजगार व विकास की जरूरत: सुमित हृदयेश*

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। उत्तराखंड कांग्रेस पब्लिसिटी कमेटी के अध्यक्ष सुमित हृदयेश के नेतृत्व में इंदिरा विकास संकल्प यात्रा जारी है। यात्रा आज नगर निगम हल्द्वानी के वार्ड-36 (दमुवाढूंगा) पहुँची। कांग्रेस नेता सुमित हृदेयश ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि आज कांग्रेस की इस संकल्प यात्रा में उमङ रही भीङ से स्पष्ट है कि अब जनता खोखले नारों से परेशान हो गई है। उन्हें विकास और रोजगार की जरूरत है।
यात्रा की शुरुआत जमरानी कॉलोनी रोड से हुई। नगर निगम पार्षद श्रीमती चंपा देवी के नेतृत्व में महिला शक्ति के हुजूम ने इंदिरा विकास संकल्प यात्रा की अगवानी की। महिलाओं संग युवा और बुजुर्गों ने भी कदम से कदम मिलाते हुवे स्व. डॉ. इंदिरा हृदयेश को याद करते हुवे उनके द्वारा किये गए विकास कार्यो का स्मरण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने सुमित हृदयेश को भरोसा दिलाया कि डॉ. इंदिरा हृदयेश के जाने के बाद वे अकेले नही है। उनके साथ वार्ड 36 की हर माता व भाई का आशीर्वाद है। इंदिरा विकास संकल्प यात्रा मे सुमित हृदयेश ने जनसंपर्क करते हुए जमरानी ऑटो स्टैंड, जमरानी कॉलोनी, टीन सेट , कुमाऊं कॉलोनी, रूद्र विहार कॉलोनी, पनेरु दुकान चौराहा, विनायक चौक और गुसाईं चौराहा मे नुक्कड़ सभाएं की। नुक्कड़ सभाओं के दौरान कई बार सुमित हृदयेश भावुक हुए और नम आंखों संग उन्होंने वार्ड 36 की जनता को भरोसा दिया कि स्व. इंदिरा हृदयेश जी के अधूरे सपने को वो हर हाल हर परिस्थिति में पूरा करेंगे। जनप्रतिनिधि चुने जाने के उपरांत मालिकाना हक दिलवाना उनका पहला काम होगा।
यात्रा के मुख्य मार्गदर्शक प्रदेश कांग्रेस महासचिव एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने बताया कि वार्ड 36 क्षेत्रफल के अनुसार काफी बड़ा वार्ड है इसलिए कल भी इंदिरा विकास संकल्प यात्रा वार्ड 36 में ही जनसंपर्क करेगी।
यात्रा में विजय चंद्रा, लच्छू भाई, संजय कुमार, हृदयेश कुमार, मीनाक्षी नयाल, पुष्पा मेहता, हेमा देवी, दीपा देवी, सीमा लोहनी, मीना देवी, बीना देवी, मीना पवार, किरन देवी, प्रीति बिष्ट, शांति कोरंगा, पुष्पा देवी, राजेन्द्र बिष्ट, चंदन भाकुनी, रंजीत डसीला, शंकर कोहली, लाल सिंह पवार, उमेश पनेरू, मनमोहन पाटनी, रामवीर मौर्या, नरेंद्र पनेरू, अमर गोस्वामी, लक्की आर्या, जीवन बिष्ट, पंकज कुमार, राजू भाई, सौरभ आर्या, हरीश पांडे, गौरव बल्यूटिया आदि मौजूद थे।

Ad
Ad