*भाजपा-कांग्रेस से उत्तराखंड की जनता परेशान, जेसीपी बनेगी उत्तराखंड में विकल्प: भावना पांडेय*

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। उत्तराखंड में आ ही में अस्तित्व में आई जनता कैबिनेट पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष भावना पांडे ने कहा है कि उत्तराखंड राज्य की जनता भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस से परेशान है। उनके पास जनता कैबिनेट पार्टी के अलावा और, कोई विकल्प नहीं है। 2022 विधानसभा चुनाव में पार्टी सभी सीटों पर, मजबूती के साथ चुनाव लङेगी।
यहां रामपुर रोड स्थित एक होटल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए जनता कैबिनेट पार्टी की केंद्रीय अध्यक्ष भावना पांडेय ने कहा कि उनकी पार्टी का चुनाव आयोग में रजिस्ट्रेशन हो गया है। अब जल्द ही चुनाव चिन्ह भी मिल जाएगा।
बताया कि भाजपा और कांग्रेस के खोखले वादों से हुई आमजन की बदहाली का अंतिम समय चल रहा है, कुछ ही समय में होने वाले विधानसभा चुनावों को एक मौके की तरह आंकते हुए भावना पांडे का कहना है कि अब जनता को अपना बदला लेने का वक्त आ गया है और जनता अबकी बार जनता कैबिनेट पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने को तैयार है।
भावना पांडे ने आगे बताया कि किस तरह कांग्रेस और भाजपा ने पिछले कई वर्षों से उत्तराखंड का शोषण किया है और यहां के युवाओं और महिलाओं की भावनाओं के साथ छल किया है, लेकिन अब जनता कैबिनेट पार्टी के आने के बाद समस्त युवाओं और महिलाओं की आश बड़ी है।
भावना पांडे ने आगे बताया कि बहुत जल्द ही समस्त विधानसभाओं में मुफ्त औषधालय और शौचालय की व्यवस्था करने वाली है जिसका फायदा आमजन को चुनाव से पहले मिल जाएगा।
बेरोजगारों के लिए रोजगार एप और किसानों के लिए किसान हाट एंड मार्ट की सुविधाओं को लेकर जनता कैबिनेट पार्टी ने सत्ता में आने से पहले ही लोगों के लिए काम करना शुरू कर दिया है।
कोरोना के दौरान भी लोगो को मदद करने के पश्चात भावना पांडे को कोरोना वॉरियर के सम्मान से सम्मानित भी किया गया। भावना पांडे ने बताया कि आशा कार्यकर्ताओं, बेरोजगार फार्मासिस्ट संगठन, डायट डीएलएड के बच्चों , भोजन माताओं और कई अन्य समूहों के समर्थन से आज जनता कैबिनेट पार्टी अपने लॉन्चिंग से पहले ही लाखों लोगों के दिलों पर राज कर रही है, और जनता अब नई पार्टी को अपना पहला विकल्प मान रही है। मुख्यमंत्री बनने की चाह का प्रश्न पूछे जाने पर भावना पांडे ने इस संभावना को बिल्कुल नकार दिया बल्कि उन्होंने यह तक कह दिया कि वह किसी सीट से नहीं लड़ेंगी और उत्तराखंड को एक मजबूत विकल्प देने का काम करेंगी।

Ad
Ad