*भाजपा में ही युवाओं का सम्मान: विकास के समक्ष दर्जनों लोगों ने ली भाजयुमो की सदस्यता*

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। कालाढूंगी के विधायक प्रतिनिधि विकास भगत ने कहा है कि आज युवा वर्ग देश की ताकत है। भाजपा ऐसी पार्टी है जहां युवाओं को पूरा सम्मान दिया जाता है। उत्तराखंड का युवा भी मजबूती के साथ खङा होकर युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मजबूती देंगे।
विधायक प्रतिनिधि विकास भगत भाजपा युवा मोर्चा द्वारा आयोजित कालाढूंगी विधान सभा के कोटाबाग के ग्राम सभा आवलाकोट में घनश्याम जोशी के आवास मे जनता मिलन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
इस मिलन कार्यक्रम में धामी सरकार द्वारा क्षेत्र में किये जा रहे कार्यो पर चर्चा हुई और शहरी विकास मंत्री और स्थानीय विधायक बंशीधर भगत द्वारा क्षेत्र के विकास में दी गई योजनाओं पर बात की गई। विकास भगत ने कहा की कोरोनाकाल मे भी सरकार सर्वांगीण विकास में जुटी है और क्षेत्र की समस्त सडको को सरकार द्वारा स्वीकृत किया जा चुका है।
भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष योगेश रजवार ने कहा की भाजपा युवा मोर्चा गांव गांव जा कर सरकार की योजनाओ का प्रसार कर रहा है।
इस अवसर पर प्रबुद्ध नागरिकों और युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। विजय जोशी सेवानिवृत्त प्रवक्ता,चंद्र शेखर ढॏडियाल,दीपक जोशी,गौरव फुलार ,चंदन बिष्ट, सेवानिवृत्त अभियंता,विकास फुलार जी,दीपक सती,दीपक जोशी,बृजेश फुलारा,अक्षय कुमार,रोहित गर्जोला, राजेंद्र जोशी, दीपक ढौंडियाल,रमेश जोशी,श्रीमंती हेमा जोशी,प्रशांत सती,दीपक सती ,हेम तिवारी समेत 25 लोगो ने भाजपा की प्राथमिकता सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष जोगा मेहरा,दीपा ढोडियाल, चंदन कपकोटी,गौरव जोशी,घन्नानद सक्ता,भुवन ढोडियाल जी,विनोद ढोडियाल जी,हरीश ढोडियाल, हेमंत सिंह जी,जगदीश गिरी गोस्वामी जी,डूंगर मेहरा ,शिवम पांडेय,नवींन पांडेय,विक्रम जंतवाल जी,विनोद बुडलाकोटी समेत गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Ad
Ad