हल्द्वानी। हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र के आरटीओ चौकी पुलिस ने लावारिस घूम रहे एक दिव्यांग बालक का घर ढूंढ कर छह घंटे के भीतर उसे परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से लोगों ने सराहना की है।
हुआ यह कि एक बालक कल देर शाम मुखानी थाना क्षेत्र के प्रेमपुर लोश्यानी गांव के पास अकेला था। वह बोलने में असमर्थ था। इसकी सूचना एक किसान ने आरटीओ रोड चौकी पुलिस को दी। मानसिक रूप से कमजोर बच्चे के भटक जाने की सूचना पर चौकी इंचार्ज संजीत राठौङ पुलिस बल के साथ पहुंचे। उन्होंने बालक की पहचान की कोशिश की। वह बोलने में असमर्थ था। इसके चलते खासी परेशानी हुई। बालक के बारे में सोशल साइट्स पर सूचना देकर पता करने का प्रयास किया। लगभग छह घंटे बाद पुलिस उसके परिजनों पहुंच गई। दिव्यांग बालक के सकुशल वापस आ जाने से परिजनों का खुश हो गए। उन्होने पुलिस का आभार जताया। लोगों ने पुलिस के इस काम की सराहना की। पुलिस टीम में चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक संजीत राठौड़, आरक्षी दीवान राम टम्टा,आरक्षी नवीन राणा शामिल थे।






