कांग्रेस ने प्रदेश सरकार का पूतला फूंका। दीवालीखाल में आंदोलनकारियों पर लाठीचार्ज का आरोप

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। चमोली के दीवालीखाल में आंदोलनकारियों और पुलिस के बीच हुए विवाद के बाद नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज यहां जोरदार प्रदर्शन कर राज्य सरकार का पुतला फूंका। कांग्रेस ने सरकार पर आंदोलन को कुचलने के लिए पुलिस से लाठीचार्ज कराने का आरोप लगाया है।
कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल और महानगर अध्यक्ष राहुल छिम्वाल के नेतृत्व में कांग्रेस जन बुद्ध पाकॅ में जमा हुए। उन्होंने कहा कि गैरसैण में बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज किया गया। इसके विरोध में राज्य सरकार का पुतला दहन किया गया ।पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान बोलते हुए महानगर अध्यक्ष राहुल छिम्वाल,जिला अध्यक्ष सतीश नेनवाल,ए आई सी सी सुमित हिरदेश,प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत बग्ड्वाल,प्रदेश महामंत्री महेश शर्मा,पूर्व प्रमुख भोला भट्ट,जिला उपाध्यक्ष हर्ष पान्डे,महानगर महामंत्री दीप पाठक,पी सी सी एन बी गुणवंत,प्रदेश सचिव प्रकाश पान्डे,हुकुम सिंह कुवर,सौरभ भट्ट,मंजू तिवारी,प्रदेश सचिव हाजी सुहैल ने गैरसैंण मै हुए बर्बरता के साथ लाठीचार्ज की घोर निंदा करते हुए कहा की जिस तरह शान्त वादियो मै सेकड़ों ग्रमीण माता बहनो के साथ सरकार और पुलिस ने तांडव मचाया घोर निन्द्नीय है।चेतावनी देते हुए कहा की ग्रामींण लोगो की जायज मांग सरकार जल्द पूरी करे वरना सरकार को उखाड़ फैकने तक आन्दोलन जारी रहेगा।ब्लॉक अध्यक्ष संजय बिष्ट,राजेंद्र बिष्ट जाकीर हुसेन,संदीप भेसोरा,सतनाम सिंह,कोसध्यक्ष नरेश अगरवाल,सलामुदीन,पुर्व चेयरमैन दीप सती,किरन मेहरा,महेश कांडपाल,मयंक भट्ट,अलका आर्या ने कहा की सरकार पूरी तरह गूँगी,अन्धी,बहरी हो गई है,जनता के हितो से सरकार को कोई सरोकार नही रह गया है। लाठीचार्ज के लिए मुख्यमंत्री को सभी पहाड़ की जनता से माॅफी मांगनी चाहिये।पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान नितिन भट्ट,हरीश जोशी,मुकुल बलुतिया,रिहान मिया,भगवती जोशी,प्रदीप बिष्ट,प्रमोद कोत्लिया,गजेन्द गोनिया,अशोक जोशी,हेमंत साहू,मधु सान्गुरी,सहित कई कॉंग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

Ad
Ad