भवाली पुलिस ने सवा किलो चरस के साथ एक को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

भवाली। नैनीताल पुलिस के नशे के खिलाफ अभियान में भवाली पुलिस ने एक व्यक्ति को सवा किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया है। भवाली कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक आशुतोष सिंह के दिशा निर्देशन में दिनांक कल रात वाहन चेकिंग के दौरान उप निरीक्षक मनोज कुमार व उपनिरीक्षक दलीप सिंह बिष्ट, कांस्टेबल धाम सिंह द्वारा नैकाना बैंड पर वाहन चेकिंग के दौरान संदिग्ध पाए जाने पर एक व्यक्ति निवासी ग्राम लोसज्ञानी पोस्ट नथुआखान थाना भवाली जनपद नैनीताल 52 वर्ष के कब्जे से एक किलो 290 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। अभियुक्त को उनके जुर्म व एक्ट से अवगत कराते हुए राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में गिरफ्तार किया गया। जिसे आज न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत भेजा गया।

Ad
Ad