*भाजपा-कांग्रेस को उखाङ फैंकने के लिए उत्तराखंड की जनता तैयार: मनीष सिसौदिया*

ख़बर शेयर करें -

भवाली। दिल्ली आम आदमी सरकार में उप मुख्‍यमंत्री मनीष सिसौदिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने ने चार साल तक उत्तराखंड में लूट मचाई। जनता की नाराजगी से बचने के लिए तीन मुख्यमंत्री बदल दिए। उत्तराखंड की जनता इनकी असलियत जानती है। इस चुनाव में भाजपा और कांग्रेस से बदला लेने के लिए तैयार बैठी है।
अपने चार दिनी कुमाऊं दौरे पर पहुँचे दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने नगर में प्रेस वार्ता के बाद जनसभा को संबोधित किया। रामलीला मैदान में एकत्र सैकड़ो काकर्ताओ ने आम आदमी पार्टी जिंदाबाद केजरीवाल जिंदाबाद के नारे लगाकर जोरदार स्वागत किया। नगर मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार ने गोल्ज्यू की फ़ोटो देकर स्वागत किया। कार्यकर्ताओ ने पार्टी की उत्तराखंड में एज़ संकल्प व नीतियों को जनता को बताया।
डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने जनता को सम्बोधित कर कहा कि भजपा कांग्रेस ने पैसा कमाया भ्र्ष्टाचार किया। 4 साल बाद जनता की नाराजगी से बचने को 3 मुख्यमंत्री बदल दिए। और अब वो भी घोषणाएं कर रहे हैं। उत्तराखंड को 6 महीने में देने की बात कही लेकिन अब भी 57 हजार पद खाली है। भजापा सरकार ने धंधा चलाया है। युवाओं को ठेंगा दिखा दिया। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी 1100 घोषणाएं कर दी हैं। लेकिन सब झूठी है। 100 के आदेश हुए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री धामी से कहा कि जनता को जवाब दो अब तक कितने में शाश्नादेश जारी हुआ है। अब जनता मुख्यमंत्री बदलना चाहती है। उन्होंने कहा धामी व अन्य मंत्रियों की बेईमानी से सरकार के पास पैसा नही है। कहा कि कल लालकुआं में स्कूल गया था स्कूल में कच्ची दीवारों में बोर्ड लगाए हैं। बाहर जमीन में बच्चे पड़ रहे हैं। कहा उनके विधायक अपने बच्चों को इन स्कूलों में भेजे।

Ad
Ad