*नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष नरेन्द्र जीत सिंह रोडू समेत दर्जनों लोग भाजपा में शामिल*

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। हल्द्वानी नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व सुभाष नगर के पार्षद नरेंद्र जीत सिंह कोहली रोडू भारतीय जनता में शामिल हो गए हैं। उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत के निवास में महापौर व हल्द्वानी से भाजपा प्रत्याशी डॉ जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ली। कहा कि कैबिनेट मंत्री श्री भगत और महापौर डा रौतेला के विकास कार्यों से प्रभावित होकर आज भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। इनके साथ ही कर्नल वार्ड बेलेजली लॉज़ के पार्षद डेविड, अनन्द बाग से पूर्व सभासद दिनेश बिष्ट, प्रकाश भट्ट ने भी भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण करने के पश्चात श्री नरेंद्र जीत रोडू ने कहा कि डॉक्टर जोगेंद्र पाल सिंह के द्वारा जो क्षेत्र में विकास कार्य हो रहे हैं चाहे वह पेयजल पूर्ण गठन हो सीवरेज कार्य हो ट्रीटमेंट प्लांट, शहर में प्रकाश व्यवस्था, शहर में सौंदर्य करण ऐसे अनेकों कार्य डॉ जोगिंदर पाल सोतेला द्वारा किए गए हैं। यह विकास कार्य किसी प्रकार से बाधित ना हो और हल्द्वानी शहर का ऐसे ही समग्र विकास हो इस कारण मैं आज भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहा हूं। विश्वास दिलाया कि डॉक्टर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला विधानसभा पहुंचने के बाद इस शहर में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2025 करोड़ रूपया हल्द्वानी शहर को सौगात दी है उस धनराशि से शहर में विकास की गंगा बहेगी। कार्यक्रम में मौजूद कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने कहा कि आज भाजपा के विकास कार्यो से प्रभावित होकर लोग भाजपा से जुङ रहे हैं। यह शुभ संकेत है।

Ad
Ad