*कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा का गढ़वाल दौरा: उत्तराखंड में कांग्रेस की हार का कारण ईवीएम: करन*

ख़बर शेयर करें -

मसूरी। उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने आज मसूरी एक गढ़वाल मंडल का 12 दिवसीय भ्रमण शुरू कर दिया है। मसूरी में पदाधिकारियों व कार्यकर्त्‍ताओं से पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया। मसूरी में पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि कांग्रेस की हार का कारण ईवीएम (इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन) है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि फ्रांस जैसे देश में भी ईवीएम का विरोध किया गया। अब वहां पर बैलेट पेपर से चुनाव होते हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी की ओर से ईवीएम से छेड़छाड़ की जाती है। उसी का नतीजा है कि आज कांग्रेस पार्टी हर राज्य में चुनाव हार रही है। आज कार्यकत्र्ताओं के साथ बैठक की है। पहले कार्यकत्र्ताओं की बात सुनेंगे फिर जनता के बीच में जाएंगे। वह अपनी 12 दिन की यात्रा पर निकले हैं। जिसका समापन गंगा आरती के साथ होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक साल के भीतर नए रूप में नजर आएगी।
चंपावत उपचुनाव को कांग्रेस पार्टी पूरी ताकत के साथ लड़ेगी और जीत निश्चित होगी। इस मौके पर पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, जिला कांग्रेस पछवादून अध्यक्ष संजय किशोर, शहर कांगेस अध्यक्ष गौरव अग्रवाल, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के नौं गाँव पहुंचने पर उत्साहित स्थानीय नेतागणों, कार्यकर्तागणों नें फूल मालाओं के साथ किया भव्य स्वागत किया। आगमन पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ताओं ने पुष्पमाला पहनाकर व पुष्प गुच्छे भेंट करके किया भव्य स्वागत। विधानसभा पुरोला में आयोजित कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती सहित प्रादेशिक ज्वलंत मुद्दों पर विचार विनिमय किया।
इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पुरोला राजेन्द्र सिंह राणा, हरिमोहन सिंह नेगी, किशन सिंह रावत, दिनेश खत्री, बिहारी लाल शाह आदी मौजूद रहे।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के बड़कोट पहुंचने पर बड़कोट कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुष्पमाला पहनाकर किया भव्य स्वागत।

Ad
Ad