*हल्द्वानी संजीवनी अस्पताल के संचालक जम्मू-कश्मीर में झील में डूबे*

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। हल्द्वानी के एक वरिष्ठ चिकित्सक  जम्मू-कश्मीर में झील में डूब गए हैं। झील किनारे बना पैदल पुल टूटने के कारण वह डूब गए। लगातार सर्च आपरेशन के बाद भी उनका पता नहीं चल सका है।
बताया गया है कि ट्रैक पर गए संजीवनी अस्पताल हल्द्वानी के संचालक डा महेश कुमार कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल में तारसर झील पर पैदल चलने के लिए बना लकड़ी का पुल बना है। तेज बारिश में पुल टूटने के कारण डा. महेश कुमार व उनके स्थानीय गाइड डा. शकील अहमद झील की तेज धारा में बह गए।सर्च आपरेशन में दोनों का पता नहीं चल सका।

Ad
Ad