*डीआईआई ने लगाया जनता दरबार: पारिवारिक विवाद की बढ़ रही शिकायतें*

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। पुलिस उपमहानिरीक्षक, कुमाऊं परिक्षेत्र नीलेश आनन्द भरणे ने आज भी जनता दरबार लगाकर लोगों की शिकायतों को सुना। उन्होंने कहा कि हर पीडित को न्याय दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।
आज शनिवार को भी हल्द्वानी स्थित कैम्प आवास में लगाए गए जनता दरबार के माध्यम से पीड़ितों की समस्याओं को सुना गया। डीआईजी ने दो जुलाई को पहला जनता दरबार लगाया था। इस जनता दरबार में शिकायत दर्ज कराने हेतु जारी किए गए मोबाइल नंबर के माध्यम से तथा स्वयं डीआईजी के समक्ष उपस्थित होकर 21 शिकायतें परिक्षेत्रीय कार्यालय में प्राप्त हुई। जिसमें पारिवारिक विवाद की 10, धोखाधड़ी/पैसों के लेन-देन से संबंधित 5, विवेचना संबंधित 3, साइबर से संबंधित एक व जानवर चोरी से संबंधित दो शिकायतें प्राप्त हुई। डीआईआई नै कहा कि भी शिकायतों पर कार्रवाई की जा ही हैं। कहा कि पुलिस के स्तर से विवेचना और जांच में दे होने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को बताया जा रहा है। बाकि अन्य समस्त शिकायतों पर आवश्यक कार्यवाई की जा रही है। पुलिस उपमहानिरीक्षक कुमायूं परिक्षेत्र द्वारा बताया गया कि जनता अपनी समस्या उनके सीयूजी नंबर 9411110057 पर भी कॉल करके दर्ज करा सकते हैं।

Ad
Ad