कांग्रेस का सत्याग्रह: भाजपा की दमनकारी नीतियों का एकजुटता से मुकाबला करेगी कांग्रेस: आर्य

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को ईडी के समन के विरोध में कांग्रेस ने आड भी सत्याग्रह किया। कांग्रेस कार्यालय स्वराज आश्रम में बारिश के बावजूद कांग्रेस नेता सत्याग्रह पर बैठे। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने नई दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा की है। केंद्र की मोदी सरकार देश में लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस भाजपा की दमनकारी नीतियों का एकजुटता से मुकाबला करेगी।
कहा कि केंद्र की मोदी सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। सोनिया गांधी, राहुल गांधी पर भाजपा राजनीतिक प्रतिशोध के चलते झूठा मामला बना कर उन्हें प्रताड़ित कर रही है। देश के गांधी परिवार को एक साजिश के तहत बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। इस परिवार ने देश की एकता और अखंडता के लिये अपने परिवार का बलिदान दिया है। कांग्रेस गांधी परिवार के साथ भाजपा के किसी भी राजनीतिक षड्यंत्र को कभी सफल नही होने देगी।  देश प्रदेश में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा, जब तक भाजपा अपनी ओछी हरकतें बंद नही कर देती।
मोदी सरकार पर आरोप लगाया कि वह उनके नेताओं को राजनीतिक प्रतिशोध के चलते उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहें है। इस मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी पाक साफ  साबित होंगे।
सत्याग्रह में कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, महानगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल, पूर्व अध्यक्ष हरीश सिंह मेहता, पूर्व विधायक संजीव आर्य, व्यापारी नेता गोविंद बगड़वाल,कांग्रेस प्रदेश महासचिव महेश शर्मा, हरीश पनेरू, पार्षद नीमा भट्ट आदि शामिल थे।

Ad
Ad