हर घर तिरंगा: भाजपा ने घर-घर पहुंचकर तिरंगा फहराने का लिया संकल्प

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी के लालकुऑ के विधायक डा मोहन सिंह बिष्ट ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया है। अब देश की जनता को इसे आगे बढाने की जरूरत है। कहा कि हर घर तिरंगा जैसा कार्यक्रम आयोजित करने का भाजपा का मकसद हर परिवार
को राष्ट्र से जोडने का है। सभी को हर घर तिरंगा कार्यक्रम में भागीदारी करनी चाहिए।
भाजपा हल्द्वानी पूर्वी मंडल की मंडल अध्यक्ष मुकेश बेलवाल की अध्यक्षता में आजादी के अमृत महोत्सव उपलक्ष्य पर भारतीय जनता पार्टी के “हर घर तिरंगा” कार्यक्रम हेतु भाजपा हल्द्वानी पूर्वी मंडल की सूर्या देवी बैंकट हॉल (खेड़ा) में बैठक संपन्न हुई।
विधायक डॉ मोहन बिष्ट एंव मंडल संयोजक चंदन बिष्ट ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मण्डल अध्यक्ष मुकेश बेलवाल ने पूरे मण्डल में हर घर में तिरंगा फहराया जाए इसके लिए सभी कार्यकताओं से निवेदन किया। जिला संयोजक चन्दन सिंह बिष्ट ने आगामी कार्यक्रम को हर घर तक सफल बनाने हेतु समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की गई। इस दौरान वरिष्ठ नेता पूरन भगत, महामंत्री हरीश भट्ट , प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रकाश गरजौला, जिला पंचायत सदस्य कमलेश चंदोला, जिला मंत्री दिनेश खुल्बे, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एंव संयोजक चंदन बिष्ट, शक्ति केंद्र संयोजक संजय खाती , बसंत सनवाल, जगदीश नौला, मंडल उपाध्यक्ष युगल शर्मा, अशोक पडालनी, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती रूकमणी बिष्ट, मंडल मंत्री पूरन कोटलीया, बसंत आर्य, जिला कार्यकारिणी सदस्य बसंत भट्ट, बच्ची सिंह, पार्षद मनोज मठपाल, अनु० मोर्चा जिला उपाध्यक्ष जीवन आर्य, मंडल अध्यक्ष अनु० मोर्चा योगेश आर्य, हयात रावत , मनमोहन पुरोहित , सोशल मीडिया प्रमुख संजय पांडे आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Ad
Ad