भाजपा की हल्द्वानी में तिरंगा यात्रा 10 अगस्त को, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी होंगे शामिल

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी की बैठक में तय किया गया है कि दस अगस्त को तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी भाग लेंगे।
भाजपा के कुमाऊं संभाग कार्यालय में जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट की अध्यक्षता में दस अगस्त को निकलने वाली तिरंगा यात्रा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के प्रथम आगमन पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठक हुई।
जिलाध्यक्ष बिष्ट ने कहा वाहनों के काफिले के माध्यम से तिरंगा यात्रा बाजार क्षेत्र, अग्रसेन चौराहा, नैनीताल रोड होते हुए शहीद मेजर चंद्रशेखर मिश्रा पार्क में संपन्न होगी। यात्रा में शामिल प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट शहीद मेजर चंद्रशेखर मिश्रा की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे और तिरंगा यात्रा का समापन करेंगे। इससे पूर्व उनका रामपुर रोड स्थित एक होटल में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का भव्य स्वागत होगा।
हर घर तिरंगा कार्यक्रम के विधानसभा संयोजक भुवन जोशी ने कहा कि कार्यक्रम सफल बनाने के लिए कार्ययोजना पूरी हो गयी है। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं हर घर झंडा अभियान के प्रदेश संयोजक वीरेंद्र सिंह ने भी संबोधित किया।
इस दौरान जिला संयोजक चंदन बिष्ट, विधानसभा संयोजक भुवन जोशी, सह संयोजक संजय दुम्का, जिला महामंत्री प्रदीप जनौटी, प्रताप बिष्ट आदि मौजूद थे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad