पेपर लीक प्रकरण के आरोपी जिला पंचायत सदस्य हाकम सिंह भाजपा से निष्कासित

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। भाजपा ने उत्तर काशी के जिला पंचायत सदस्य और अधीनस्थ चयन सेवा आयोग पेपर लीक मामले मे आरोपी हाकम सिंह को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
पार्टी के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर उन्हे 6 वर्ष के लिए निष्कासित किया गया है। उल्लेखनीय है कि जिला पंचायत सदस्य हाकम सिंह पेपर लीक मामले में मुख्य भूमिका में थे। कुछ लोगों की गिरफ्तारी के बाद उनके विदेश भागने की चर्चा हो गई थी। कुछ दिन पहले वह जौलीग्राट एयरपोर्ट से फरार हो गए थे। बीते दिवस उन्हें उत्तरकाशी की मोरी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

Ad
Ad