हल्द्वानी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक 3500 किलोमीटर की भारत जोड़ो यात्रा निकाल रही है। पदयात्रा जिन राज्यों, जिन शहरों में नहीं आ रही है, उन शहरों में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, विधानसभा स्तर और जिला कांग्रेस कमेटी अपनी एक अलग पद यात्रा निकालकर भारत जोड़ो अभियान को सफल बना रही है।
हल्द्वानी में भी कांग्रेस पार्टी ने आज बाजार क्षेत्र में एक पदयात्रा निकाली जिसका नेतृत्व कांग्रेस विधायक सुमित ह्रदयेश ने किया है। कांग्रेस विधायक का कहना है कि देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने के लिए राहुल गांधी भारत जोड़ों पद यात्रा निकाल रहे हैं, इसका उद्देश्य है सभी धर्म जाति-मजहब के लोगों को एक साथ लेकर चलना ताकि देश में एकता और भाईचारे का संदेश जा सके, क्योंकि वर्तमान सरकार सिर्फ धर्म, जाति और मजहब के नाम पर एक दूसरे को लड़ाने का काम कर रही है।
लेकिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से सभी धर्म, मजहब और जाति के लोगों को एक साथ जोड़ कर चलने का काम कर रहे हैं। इसी क्रम में आज कांग्रेस पार्टी ने हल्द्वानी के बाजार क्षेत्र में पदयात्रा निकाली है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस मुख्यालय स्वराज आश्रम से पदयात्रा निकाली गई। जो कांग्रेस मुख्यालय से शुरू होते हुए पटेल चौक, मीरा मार्ग, बर्तन बाजार, सदर बाजार, सब्जी मंडी होते हुए वापस स्वराज आश्रम में आकर समाप्त हुई।
पदयात्रा कार्यक्रम के दौरान विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि कहा कि आज बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी से पूरा प्रदेश और देश के आम आदमी त्रास्त है। आम जनता के लिए एक वक्त का भरपेट भोजन कर पाना भी मुश्किल से होता जा रहा है, और सरकार अपनी आंख बंद करके बैठी हुई है। उन्होंने कहा देश को जाति धर्म संप्रदाय वर्ग में बांटा जा रहा है। सुमित ने कहा आज राज्य की सरकार राज्य में रोजगार के नाम पर युवाओं को छलनी का काम कर रही है, युवा पढ़-लिख कर मेहनत कर अपने रोजगार के लिए संघर्ष कर रहा है, तो वहीं दूसरी ओर सरकार अपने परिवार के चहेतों को रोजगार देने में लगी हुई है। अब आम जनता चुप नहीं बैठेगी और सड़कों पर उतर कर सरकार के खिलापफ विरोध प्रदर्शन करेंगी।
पदयात्रा में महानगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल, हरीश मेहता, जगमोहन चिलवाल, प्रयाग दत्त भट्ट, एनबी गुणवंत, जीवन सिंह कार्की, हाजी सुहेलसिद्दीकी, गोविंद बिष्ट, दीप पाठक, शोभा बिष्ट, शशि वर्मा, विमला सांगुड़ी, मधु सांगुड़ी, रत्ना श्रीवास्तव, नीमा भट्ट, संदीप, सतनाम सिंह, डा. मयंक भट्ट, गिरीश पांडे, मनोज शर्मा, चंपा, मुन्नी पंत, लता पांडे, मनीष पांडे, लाल सिंह पवार, जीवन बिष्ट ताहिर हुसैन, मोहन बिष्ट, प्रदीप बिष्ट, देवेश तिवारी, हिमांशु जोशी, भगवती बिष्ट, मंजू पांडे, जया पाठक,
जया कर्नाटक, राजेंद्र नेगी, गुरप्रीत सिंह प्रिंस, प्रदीप नेगी, हर्षित जोशी, सौरभ भट्ट, मुकुल बल्यूटिया, योगेंद्र बिष्ट, गोविंद सिंह बगड़वाल आदि मौजूद थे।






